फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   एक महीने पहले हुए स्टीमेट, नहीं भेजे गए शासन को

एक महीने पहले हुए स्टीमेट, नहीं भेजे गए शासन को

Wed, 31 Oct 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
एक महीने पहले हुए स्टीमेट, नहीं भेजे गए शासन को
अजीतमल (औरैया)। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल में डूडा की ओर से 70 लाख रुपये की परियोजनाओं का एस्टीमेट शासन को नहीं भेजा गया। इससे वार्डों में होने वाला विकास अधर में है। इसकी शिकायत विद्यानगर की सभासद ने जिला परियोजना अधिकारी डूडा से की है। उन्होंने एस्टीमेट शासन को भेजने की मांग की है।
विज्ञापन



नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के वार्ड विद्यानगर की सभासद ज्योति सिंह पत्नी धनपति सोनी ने परियोजना अधिकारी डूडा को शिकायती पत्र दिया है। इन्होंने बताया कि कई बार पत्र लिखने के बाद भी डूडा ने वार्डों में होने वाले विकास कार्यों के एस्टीमेट बैठक में पास कराने के बाद भी शासन को नहीं भेजे हैं। इससे वार्डों में होने वाला विकास कार्य अधर में है। विद्यानगर में कांशीराम कालोनी के आवासों का पेंटिंग के बाद आवंटन होना है। आंबेडकर नगर, विधानगर आदि मोहल्लों में सड़क निर्माण जैसे करीब 70 लाख रुपये के कार्य बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पत्र की कॉपी जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को भी भेजी है। इस संदर्भ में जिला परियोजना अधिकारी डूडा पवन कुमार ने बताया कि अभी तक पीडी का पद खाली चल रहा था। कोई कार्य करने वाला नहीं था। इससे विलंब हुआ। आज ही जिलाधिकारी ने रामजीवन को पीडी के पद पर तैनात किया है। जल्द ही फाइल शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एस्टीमेट हो चुके पास, शासन को नहीं भेजे
करीब 70 लाख रुपये की परियोजना लटकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed