{"_id":"5bd5fea7bdec22698e6eb3bd","slug":"191540751015-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथों पर सामान, सड़कों पर लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटपाथों पर सामान, सड़कों पर लग रहा जाम
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। त्योहार के वक्त भी पुलिस और प्रशासन फुटपाथों के कब्जे नहीं हटा पा रहा है। इस कारण सुबह से ही शहर जाम की चपेट में आ जाता है। इस हीलाहवाली का नतीजा ये है कि अब तो व्यापारियों ने फुटपाथों को ही अस्थायी गोदाम के रुप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। जहां सुबह से ही माल की लोडिंग-अनलोडिंग का काम भी होने लगता है। जाम में फंसा आम आदमी जब फुटपाथों को कब्जे से पटा देखता है तो सिवाय पुलिस और प्रशासन को कोसने के अलावा उसके पास कोई रास्ता नहीं रहता है।
बता दें कि नगर पालिका और पुलिस का अतिक्रमण विरोधी अभियान सिर्फ टिन टप्पर हटाने तक ही सीमित रह जाता है। अभियान के दौरान तो दुकानदार भी फुटपाथ खाली दिखाकर अफसरों को चलता कर देते हैं और उनके आगे बढ़ते ही फिर से फुटपाथ अवैध कब्जे की चपेट में आ जाते हैं। यह हाल और कहीं का नहीं बल्कि शहर के सबसे वीआईपी रोड माने जाने वाला राजमार्ग का है।
कालपी बस स्टैंड से लेकर शहीद भगत सिंह चौराहा फिर माहिल तालाब से लेकर इलाहाबाद बैंक तिराहे तक की दोनों ओर की फुटपाथों पर स्थायी और अस्थायी अवैध कब्जों की भरमार हो गई है। कुछ दुकानदारों ने अपने शोरूम फुटपाथों तक फैला रखे हैं तो कुछ फुटपाथों को गोदाम के रुप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका खामियाजा रोड से गुजरने वाले लोगों को सुबह शाम के भीषण जाम के रुप में झेलना पड़ता है। हैरत की बात तो यह है कि जाम से जूझने वालों की मदद के लिए पुलिस कर्मी भी कभी पसीना बहाते नजर नहीं आते हैं।
विज्ञापन
कालपी स्टैंड, शहर कोतवाली, जिला अस्पताल, डाकघर, शहीद भगत सिंह चौराहा, घंटाघर, माहिल तालाब, डीवीसी रोड, इलाहाबाद बैंक तिराहा आदि ऐसे प्रमुख मार्ग है, जहां पर सुबह होते ही सड़कों पर जाम ही जाम दिखाई देता है। जिसकी वजह अतिक्रमण ही है। सड़क पर रखा डिवाइडर और तैनात होमागार्ड भी जाम के आगे बेअसर साबित होते हैं।