Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   भूगर्भ जलस्तर गिरने से बंद हो रहे ट्यूबवेल

भूगर्भ जलस्तर गिरने से बंद हो रहे ट्यूबवेल

Fri, 09 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
भूगर्भ जलस्तर गिरने से बंद हो रहे ट्यूबवेल
मुहम्मदाबाद (उरई)। बारिश कम होने के साथ जलस्तर गिरना भी किसानों की परेशानी का कारण बना हुआ है। जनपद में कुल 680 ट्यूबवेल हैं, इनमें अधिकांश जलस्तर गिरने से बंद पड़े हैं। खेतों में खड़ी फसलें पानी के अभाव में सूख रही हैं। जबकि जनपद में 1 लाख 20 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल बोई गई है।
विज्ञापन


जनपद में पर्याप्त बारिश न होने से यहां के किसान खासे परेशान हैं। औसत से काफी कम बारिश होने से किसानों को फसलों के लिए पानी नहीं मिल रहा है। वहीं जलस्तर भी गिर गया है। ट्यूबवेलों में पाइप बढ़ाए जाने की कवायद शुरू हो गई है। साथ ही पेयजल का भी संकट गहरा गया है। अभी गर्मी की शुरूआत हुई है और ट्यूबवेलों ने पानी का साथ छोड़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हालत यह कि ट्यूबवेल में 10 से 20 फुट तक पाइप बढ़ाए जाने का काम भी किया जा रहा है। यही स्थिति रही तो गर्मी में पेयजल का संकट भी गहरा जाएगा। किसान रामहेत कुठौंदा का कहना है कि खेतों में अर्किल मटर बोई थी पानी न मिलने से फसल सूखने लगी है। जिससे पैदावार होने की कोई उम्मीद भी नहीं है। रजवाहा में पूरी तरह पानी नहीं, वह भी परेशानी का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद के किसान चैनू बोले कि घर का प्राइवेट ट्यूबवेल जल स्तर गिरने से काम नहीं कर रहा है। पाइप बढ़ाने के बाद भी पानी सही ढंग से नहीं आ रहा है। जिससे खेतों में खड़ी फसल सूख रही है। मुहम्मदाबाद के किसान हाजी गफ्फार का कहना है कि खेतों में सबसे ज्यादा गेहूं बोया था। नहरों, रजवाहों से पानी मिला नहीं और प्राइवेट ट्यूबवेलों से पैसा देकर खेतों की सिंचाई करते हैं तो लागत ज्यादा आ रही है।


इससे किसानों को कोई लाभ नहीं होगा। मुहाना के किसान करन सिंह का कहना है कि बेतवा नदी से कैनाल से जो पानी मिलता था वह भी नहीं मिल पा रहा है। नदियों के किनारे ऊंची नीची जगह पर खेतों में सिर्फ बारिश का ही सहारा होता है। इस बार बारिश भी कम हुई। जिला कृषि अधिकारी राम मिलन परिहार का कहना है कि ऐसे ट्यूबवेलों को चिह्नित कर उनमें पाइप डलवाने का काम किया जा रहा है।

सूख रहीं फसलें, किसान भी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed