{"_id":"5a49239c4f1c1bce6d8b723d","slug":"191514742684-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड लगने से किसान व युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड लगने से किसान व युवक की मौत
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा/कुठौंद। ठंड लगने से एक किसान व युवक की मौत हो गई। कदौरा में किसान अपने खेत पर फसल की रखवाली कर रात था। रात में अचानक तबियत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। वहीं कुठौंद में सर्दी लगने पर युवक को कानपुर रेफर किया गया था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। दोनों ही मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर कदौरा में लेखपाल किसान के घर पहुंच और जांच कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी।
कस्बा कदौरा के मोहल्ला बाजार निवासी रमेश चंद्र (63) पुत्र ब्रजकिशोर कस्बे के बाहर स्थित अपने खेतों में खड़ी फसल की रखवाली करने गए थे। वह 10 बीघा खेत में मटर व चने की फसल खड़ी होने के कारण शनिवार रात वहीं खेत पर ही रुक गए। रात में अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई।
वह किसी तरह अपने घर पहुंचे और आंगन में गिर पड़े। परिजन आनन फानन में उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इलाज कराने के बाद परिजन रमेश को लेकर वापस घर पहुंचे तभी उनकी मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। फसल को अन्ना जानवरों से बचाने के लिए रमेश 24 घंटे खेत पर रहकर रखवाली करता था।
विज्ञापन
जानकारी पाकर लेखपाल भी गांव पहुंचे, जिन्होंने जांच कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। उधर कस्बा कुठौंद निवासी आदर्श (30) पुत्र बैजनाथ शनिवार शाम घर का सामान लेने बाजार गया था। वह जब घर पहुंचा तो सर्दी लगने से अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। उसके सीने में दर्द होने लगा।
परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे कानपुर लेकर पहुंचे ही थे कि आदर्श की मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे और रविवार की सुबह परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
कदौरा में खेत पर रखवाली कर रहा था किसान
कुठौंद में बाजार गए युवक को लगी सर्दी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो