फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   फोटो-6एयूआरपी17 धरने पर बैठे लेखपाल

फोटो-6एयूआरपी17 धरने पर बैठे लेखपाल

Fri, 06 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो-6एयूआरपी17 धरने पर बैठे लेखपाल
फोटो-6एयूआरपी17 धरने पर बैठे लेखपाल
विज्ञापन

फोटो-6एयूआरपी18 लेखपालों के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते वकील
छठवें दिन भी जारी वकीलों और लेखपालों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। वकीलों और लेखपालों का धरना प्रदर्शन छठवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। न लेखपाल अपनी बात से पीछे हटने को तैयार है और न ही वकील। वहीं लेखपालों ने कहा कि अगर जल्द की आरोपी वकीलों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन पर उतर आएंगे।
तहसील सभागार में वकील और लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान वकील संघ के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ उपाध्याय ने कहा लेखपाल ने साथी वकील के साथ अभद्र व्यवहार किया है साथ ही उन्होंने सुशील कुमार और उनके साथी पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। जब तक इसे वापस नहीं लिया जाएगा, हम अनिश्चित काल तक धरने पर बैठेंगे। इस मौके पर राजवीर सिंह, महामंत्री शेखर मिश्रा मौजूद रहे। उधर लेखपाल संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा वकीलों की गुंडागर्दी को हम बहुत दिन से बर्दाश्त कर रहे हैं।वहीं पंतजलि दुबे ने कहा कि अगर न्याय न मिला तो संघ और भी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर अमरेश गोपाल, जय प्रताप आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-----------------------
बिधूना में हड़ताल से काम काज ठप
बिधूना(ब्यूरो)। औरैया में वकीलों और लेखपालों के मध्य हुए विवाद के मामले में शक्रवार को छठवें दिन भी तहसील के लेखपाल व अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। जिससे तहसील व रजिस्ट्रार कार्यालय के सभी काम काज ठप पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष प्रदीप जादौन व महामंत्री विशाल कुशवाहा ने कहा कि 8 अक्टूबर को संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष राममूर्ति यादव जिला अधिवेशन में औरैया आ रहे हैं। जनपदीय अधिवेशन में आंदोलन के लिये कोई बढ़ा निर्णय लिया जा सकता है। हड़ताल में अध्यक्ष प्रदीप सिंह जादौन, मंत्री विशाल कुशवाहा,अवधेश तिवारी, अरविंद तिवारी, महेश कठेरिया, शिवलाल वर्मा, अमर सिंह, सुरेश सिंह यादव, तान्या, सपना, अनिल यादव, संतोष दीक्षित, प्रतिामा, लक्ष्मी, बदन सिंह, शिव पाल आदि सभी लेखपाल शामिल रहे। वहीं तहसील के अधिवक्ताओं ने भी हड़ताल जारी रखी। तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह सेंगर ने बताया कि हम लोगों की हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक औरैया के अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह लोग बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे। इस मौके पर महामंत्री राकेश पांडेय, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राम किशोर शुक्ला, कुलदीप सिंह कुशवाह, अरविंद द्विवेदी, मुरारी लाल यादव, यादवेंद्र शरण त्रिवेदी, योगेंद्र सिंह यादव, पंकज बंधुवर, विनीत कुमार, आशुतोष गुप्ता, आनंद मोहन शर्मा आदि लोग शामिल रहे।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed