{"_id":"69dbe9109d53b58d530fd224","slug":"190-lakh-rupees-returned-to-three-victims-of-cyber-fraud-auraiya-news-c-211-1-aur1009-142958-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: साइबर ठगी का शिकार तीन पीड़ितों को वापस कराए 1.90 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: साइबर ठगी का शिकार तीन पीड़ितों को वापस कराए 1.90 लाख रुपये
Mon, 13 Apr 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
औरैया। साइबर ठगों ने तीन लोगों के खाते से 1.90 लाख रुपये पार कर दिए थे। पुलिस ने रकम वापस दिलाई।
रविवार को इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बैंक शाखा के अधिकारी से बात कर रकम होल्ड करा दी गई थी। तीनों पीड़ितों ने एपीके फाइल क्लिक कर दी थी। इससे उनका मोबाइल ठगों ने हैक कर लिया था।
फफूंद निवासी आशीष के खाते से 95 हजार रुपये, गजेंद्र के खाते से 50 हजार रुपये और बबली के खाते से 45 हजार रुपये साइबर ठगों ने पार कर दिए थे। खास बात यह रही कि पीड़ितों ने समय रहते पुलिस से इसकी शिकायत की। इसके बाद एसपी के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने जांच के बाद संबंधित बैंक शाखाओं से संपर्क किया।
इसके बाद समन्वय बनाकर खातों से पार हुए रुपये को फ्रीज करा दिया, जिससे ठग उस रुपये का इस्तेमाल न कर सके। इसके बाद थाना पुलिस ने छानबीन की। अब पीड़ितों के खातों में उनका पैसा वापस आ गया है। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने लोगों से एपीके फाइल व अनजान फाइलों पर क्लिक न करने की अपील की है।