{"_id":"5cba1199bdec2214367b90b0","slug":"181555698073-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरवाकटरा (औरैया)। थाने के उमरैन चौकी क्षेत्र के पटना बंबा पुल पर एक कार सवार ने उमरैन में बच्चे को दवा दिलाने जा रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें वृद्ध ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। एक बच्चे तथा एक अन्य को गंभीर चोटें आई। कार सवार मौके से भाग निकला।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम कठघोर निवासी साहब सिंह (58) पुत्र रामगोपाल और मान सिंह पुत्र भोग विलास के साथ शुक्रवार को पुत्र ऋषि को उमरैन दवा दिलवाने जा रहे थे। पटना बंबे के पुल पर एक कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। साहब सिंह की घटना स्थल पर मौत हो गई। मान सिंह व ऋषि गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई रेफर किया गया। सूचना पर पहुंचे उमरैन चौकी इंचार्ज कालीचरन कुशवाहा ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।