{"_id":"5c67089cbdec22736a769d4a","slug":"181550256284-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : उर्दू में 10 और रसायन विज्ञान में 2676 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : उर्दू में 10 और रसायन विज्ञान में 2676 ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
औरैया। शुक्रवार को आयोजित बोर्ड परीक्षाएं सख्ती के बीच संपन्न हुईं। दोनों पालियों में परीक्षाओं में 2686 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। किसी भी केंद्र पर नकलची पकड़ने की सूचना नहीं मिली।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बार्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जिले में 80 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा के बने कंट्रोल रूम के कर्मचारी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की उर्दू विषय की परीक्षा नौ सेंटरों पर की गई। उर्दू विषय की परीक्षा में पंजीकृत 123 परीक्षार्थियों में 113 ने परीक्षा दी और 10 अनुपस्थित रहे।
जबकि शाम की पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान और सैन्य विज्ञान की परीक्षा 78 केंद्रों पर की गई। जिसमें रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 19514 परीक्षार्थियों में से 16838 ने परीक्षा दी और 2676 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। वहीं सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा में आठ परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी ने परीक्षा दी। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्वक व नकल विहीन बनाने के लिए टीमें सख्ती से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहीं हैं। किसी भी केंद्र पर नकल नहीं मिली है। कहा कि सख्ती से परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
-सुबह नौ और शाम को 78 सेंटरों पर आयोजित हुईं परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो