फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   गोकशी घटनाओं के आरोपी पर लगाया जाए एनएसए-गैंगस्टर: डीएम

गोकशी घटनाओं के आरोपी पर लगाया जाए एनएसए-गैंगस्टर: डीएम

Fri, 07 Dec 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
गोकशी घटनाओं के आरोपी पर लगाया जाए एनएसए-गैंगस्टर: डीएम
औरैया। जिस थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना होगी, उस थानाध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अराजक और शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सभी मुकदमों में पुलिस अदालत में गवाह उपस्थित करवाएं। महिला स्वयं सहायता समूह को सक्रिय किया जाए।
विज्ञापन



ये निर्देश डीएम श्रीकांत मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में दिए। बुलंदशहर की घटना को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह एलआईयू, लेखपालों व चौकीदारों से गुप्त सूचनाएं लेकर ऐसी संवेदनशील जगहों पर पैट्रोलिंग करें। जनपद में कहीं भी गोकशी नहीं होनी चाहिए। यदि कोई गोकशी करता है तो उसे खिलाफ एनएसए और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाए। बैठक में अभियोजन अधिकारी ने बताया कि अभी तक 98 मुकदमों में 95 में सजा हुई है।
विज्ञापन



कई मुकदमों में पुलिस की ओर से समय से गवाह उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। इस पर जिलाधिकारी सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक मुकदमे में सभी गवाहों को समय से उपलब्ध करवाएं। डीएम ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव को लेकर अभी से जनपद में अराजक व असामाजिक तत्व खिलाफ कड़ी कारवाई शुरू कर दी जाए। डीएम ने सभी विभागों की ओर से कराए जा रहे हैं विकास कार्यो की प्रगति को जाना तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी, एडीएम विजय बहादुर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जिलाधिकारी ने दिए लेखपाल और चौकीदारों को गुप्त सूचनाएं देने के निर्देश
- महिला स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय करने पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed