फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पर्यावरण की रक्षा सभी का नैतिक दायित्व

पर्यावरण की रक्षा सभी का नैतिक दायित्व

Tue, 05 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण की रक्षा सभी का नैतिक दायित्व

विज्ञापन
जिलेभर में जोर-शोर से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
- एनटीपीसी में विश्व पर्यावरण दिवस पर समारोह का आयोजन
- प्रभात फेरी और पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ
- यमुना के किनारे हुआ वृक्षारोपण
फोटो 05 एयूआरपी 01 - पूर्णा देवी शिक्षण संस्थान में वृक्षारोपण करते पदाधिकारी।
फोटो- 05 एयूआरपी 03- शैैंमफोर्ड स्कूल में वृक्षारोपण करते युवा वाहिनी के कार्यकर्ता।
फोटो 05 एयूआरपी 02 - वृक्षारोपण करते महाविद्यालय के प्रबंधक व अन्य
फोटो- 05 एयूआरपी 07- भारतीय विद्यालय में वृक्षारोपण करते
फोटो- 05 एयूआरपी 09- यमुना नदी के किनारे वृक्षारोपण करते विचित्र पहल के पदाधिकारी
फोटो 05एयूआरपी11- धूप से बचने के लिए कुछ इस तरह से करते हैं लोग प्रयास
फोटो 05एयूआरपी12- सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर यह स्थिती देखने को मिलती
फोटो- 05 एयूआरपी 16- पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते एनटीपीसी के महाप्रबंधक व अधिकारी गण
फोटो- 05 एयूआरपी 18- सपा कार्यालय के बाहर वृक्षारोपण करते सपाई
फोटो- 05 एयूआरपी 24- शिविर में बोलते सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार विश्वकर्मा।
फोटो 05एयूआरपी30- पौधारोपण करतीं महिला समाख्या की पदाधिकारी

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। विश्व पर्यावरण दिवस पर मंगलवार को जिले में भर में कई आयोजन हुए। इस मौके पर प्रभातफेरी निकाल कर लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं तमाम संस्थाओं व संगठनों पौधे लगाकर प्रकृति की रक्षा में व्यक्तिगत योगदान का संकल्प दिया। शैक्षणिक संस्थानाें में गोष्ठियों का भी आयोजन हुआ।
एनटीपीसी परियोजना के आवासीय परिसर में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए प्रभातफेरी निकाली गई। महाप्रबंधक विपन कुमार ने पर्यावरण संदेश पढ़ते हुए सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। आलोक नगर में सेंट जोसेफ स्कूल के पीछे महाप्रबंधक विपिन कुमार समेत तमाम स्टाफ द्वारा पौधरोपण किया गया। सभी ने प्लास्टिक प्रदूषण से पर्यावरण को मुक्त करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका इंटर कालेज में ब्लॉक प्रमुख एवं प्रबंधक सौरभ भूषण शर्मा ने पीपल का पौध लगाया। पूर्णा देवी शिक्षण संस्था में इस मौके पर 21 पौधों लगाए गए। प्रबंधक दिव्या तिवारी ने बताया कि 21 पौधों में कंज, सिरसा, अमरूद, चितवन, नीम, पाम, गोल्ड मोहर, नींबू, बेलपत्र, डबल चांदनी आदि हैं। इस मौके पर सचिव विक्रांत दुबे, सौरभ पांडेय, रवि पांडेय, आस्था शुक्ला, अंकिता दीक्षित, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक विचित्र पहल सेवा समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में यमुना तट पर पीपल, बरगद, पकड़िया, अशोक, नीम के पौधे लगाए गए। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में ज्ञान सक्सेना ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। सभासद छैया त्रिपाठी, डॉ. जीपी सिंह, हरमिंदर सिंह कोहली, संजीव गुप्ता विनोद कुमार, प्रज्जवल दुबे, राजीव पोरवाल, केएन गुप्ता, डॉ एसएस सिंह परिहार, शशि गुप्ता, विपिन अग्रवाल, गोपाल आदि मौजूद रहे। ग्राम जैतापुर में सेवानिवृत्त शिक्षक ने गांव व बैरमशाह में दो दर्जन से अधिक पौधों लगाए। इस मौके पर प्रधान अभिषेक यादव मौजूद रहे।
फफूंद प्रतिनिधि के मुताबिक रामकुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय के प्रबंधक मुकेश कुमार भारतीय ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया और छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगानेपर जोर दिया। इस मौके पर मारुत चंद, अजीत विक्रम सिंह कटियार, हरिनारायण, फुरकान कुरैशी मौजूद रहे।
बिधूना प्रतिनिधि के मुताबिक सपा कार्यकर्ताओं ने डॉ.राम मनोहर लोहिया पार्क में पौधे लगा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रामलखन प्रजापति, धनदेवी यादव, अच्छे लाल पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार, श्याम नरेश यादव आदि मौजूद रहे।
अजीतमल प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को खंड विकास कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं द्वारा रैली निकाली गई। महिलाओं द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता में पर्यावरण पर चर्चा की गयी। कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा प्रत्येक वृक्ष को पालन पोषण करने की भी कसम खाई गयी। संचालन जिला कार्यक्रम समंवयक विनीता त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर ललिता दीक्षित, राधा, रागनी, शिव कुमारी सहित करीब ग्यारह गंाव की महिलायें उपस्थिति रही।
इनसेट में
पर्यावरण की रक्षा सभी का नैतिक दायित्व
औरैया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम तुर्कीपुर में आयोजित विधिक शिविर में सचिव ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना सभी का कर्तव्य है। इसको पूरा करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए।
गांव के बाहर गेस्ट हाउस में आयोजित विधिक शिविर में प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसा कोई कचरा नहीं जिसका निस्तारण न किया जा सके। मगर इसके लिए लोगों को पर्यावरण के हितैषी कार्यों में भागेदारी करनी पड़ेगी। उन्होंने स्वच्छ वातावरण के लिए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करने का भी आह्वान किया। तहसीलदार ने पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता जताई। प्लास्टिक के प्रयोग से बचने की सलाह दी। इस मौके पर अधिवक्ता अनिरुद्ध त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, शिवम शर्मा, प्रधान अतुल भगत, राजीव आदि ने पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया।
पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम
-----------------------------

सूरज ने चेताया, गर्मी से बचना है तो बढ़ाओ छाया
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। घटती हरियाली और बढ़ते प्रदूषण को लेकर मौसम भी आए दिन अनेक रंग दिखाने लगा है। विश्व पर्यावरण दिवस के दिन मंगलवार को जिले में भीषण गर्मी रही। सूरज के तेज ने साफ चेताया कि यदि उसके प्रकोप से बचना है तो पेड़ लगाना होगा। पेड़ों की छाया बढ़ानी होगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। तो वहीं पूरे दिन शहर की सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल देखने को मिला।
कुछ दिनों राहत के बाद जिले में गर्मी का असर अभी जारी है। मानसून की संभावना है। वहीं 10 जून से मानसून आने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक रहा। मंगलवार को 11 से 13 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। जबकि आर्द्रता 63 और 39 प्रतिशत रिकार्ड की गई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 10 व 11 को स्थानीय स्तर पर आसमान में हल्की मध्यम बदली के साथ-साथ हवाएं तेज चलने एवं बूंदा-बांदी की संभावना है।

मंगलवार को सूरज की तपिश का असर सुबह नौ बजे से ही देखने को मिला। सुबह 10 बजे स्थिती यह थी कि सूरज की तपिश से लोग झुलसते दिखे। इस दौरान तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका था। शाम साढ़े चार बजे तक तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूरे दिन रहे धूप के चलते सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल देखने को मिला। मजबूरीवश जो घरों से निकले वह पूरी तरह शरीर को ढककर नजर आये। सड़कों पर दिखने वालों की सिर्फ आंखें ही खुलीं देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed