फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   प्रदेश भर में खरीदा जाएगा कालपी का हाथ से बना कागज

प्रदेश भर में खरीदा जाएगा कालपी का हाथ से बना कागज

Tue, 20 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश भर में खरीदा जाएगा कालपी का हाथ से बना कागज
प्रदेश भर में खरीदा जाएगा कालपी का हाथ से बना कागज
विज्ञापन

कालपी। एक जनपद, एक उत्पाद योजना के अंतर्गत शनिवार को आगरा में परामर्श समिति की बैठक से लौटे कागज उद्यमियों ने बताया कि उन्होंने भी अपने सुझाव अधिकारियों के सामने रखे और उन्हें उद्योग के बढ़ावे का आश्वासन भी मिला है। इसके अलावा वहां लगी प्रदर्शनी में कालपी के हाथ कागज को सराहा गया है। बताया कि जल्द कालपी के हाथ कागज की धाक प्रदेश और देश भर में दिखाई देगी। बता दें कि जनपद में डीएम मन्नान अख्तर ने पहले ही हाथ कागज की खरीद के निर्देश जारी कर रखे हैं।

उद्यमियों ने बताया कि आगरा स्थित आयुक्त कार्यालय में ज्वाइंट डायरेक्टर उद्योग, झांसी मंडल आरके श्रीवास्तव, उद्योग उपायुक्त जालौन अमित सिंह के अलावा एक जनपद एक उद्योग योजना के प्रभारी अधिकारी एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय की मौजूदगी में चार मंडल आगरा, झांसी, चित्रकूट, अलीगढ़ जनपदों के उद्यमियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कालपी से हाथ कागज निर्माता समिति की ओर से अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी, विजय गांधी, शोएब अली हाशमी ने उच्च स्तरीय कमेटी के समक्ष अपने विचार साझा किए। बैठक में अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि कागज उद्योग का विकास तभी होगा जब हस्तनिर्मित कागज से जीएसटी समाप्त हो, बिजली में पावरलूम की तरह 50 प्रतिशत अनुदान, बिक्री के लिए हैंडमेड पेपर की सरकारी खरीद आदि उपाय किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त सुझाव सुनने के बाद औद्योगिक विकास आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय ने घोषणा कर कहा कि जल्द ही शासनादेश जारी कर सरकारी प्रयोग में आने वाले कागज की खरीद कालपी से ही अनिवार्य की जाएगी। इस फैसले का कालपी के उद्यमियों ने जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया। बता दें कि अनूप चंद्र पांडेय सीनियर आईएएस के अलावा एक जिला एक जिला उत्पाद योजना में प्रमुख अधिकारी भी है।


बैठक में औद्योगिक विकास आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय ने कहा कि प्रयास किया जाएगा कि कागज उद्योग को जीएसटी से मुक्त किया जाए, इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। इसके बाद हाथ कागज का उत्पादन ही नहीं उसकी बिक्री भी काफी आसान हो जाएगी। योजना में चयनित जिलों के जिलाधिकारियों को भी निर्देश जारी किए जाएंगे कि वह उद्यमियों की समस्याएं सुनें और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जो भी जरूरी कदम हो उठाए, इसके लिए धन की कमी बिल्कुल भी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed