फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   खेत में बने पुराने कुंए में गिरी किशोरी, मौत

खेत में बने पुराने कुंए में गिरी किशोरी, मौत

Tue, 13 Feb 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खेत में बने पुराने कुंए में गिरी किशोरी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
बेला थाना क्षेत्र के टिकनापुर गांव में सोमवार शाम खेत पर बकरियां चराने गई एक किशोरी खेत में बने कुएं में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। खेतों में बकरियां चरा रहे अन्य बच्चों ने देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने यूपी-100 पुलिस को फोन से जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी के शव को कुएं से बाहर निकाला। परिजन भी मौके पर पहुुंच गए।
टिकनापुर गांव निवासी दिनेश कुमार की 15 वर्षीय पुत्री कंचन सोमवार शाम गांव में स्थित खेतों पर बकरियां चराने गई थी। इसी बीच एक बकरी छिदान पंडित के खेतों में चली गई। कंचन बकरी को वापस लाने के लिए उनके खेत में गई। तभी खेत में बने कुंए में अचानक गिर गई। कुएं में पानी होने के कारण किशोरी उसमें डूब गई। वहीं आसपास अन्य खेतों में बकरियां चरा रहे साथियों ने जब कुएं में कुछ गिरने की तेज आवाज सुनी तो दौड़कर वहां पहुंचे। कंचन को छटपटाता देख सभी बच्चे दौड़कर उसके घर पहुंचे। घर में ताला लगा होने के कारण बच्चे कंचन के परिजनों को सूचना नहीं दे पाए। इसी दौरान बच्चों ने ग्रामीणों को कंचन के कुएं में गिरने की जानकारी दी। ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़ पड़े। वहीं यूपी-100 पुलिस को फोन से सूचना दी गई। पुलिस ने कंचन को जिंदा निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन जब तक कंचन कुएं से बाहर आती तब तक दो से तीन घंटे का समय बीत चुका था। कंचन की सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन


रिश्तेदारी में गई थी मां
कंचन के बकरियां लेकर खेत पर जाने के बाद उसकी मां अपनी छोटी बेटी के साथ रिश्तेदारी में एक छठी कार्यक्रम में शामिल होने ठठिया गांव गई थी। इस दौरान उसका एक भाई राज मां को छोड़ने गया था। जिससे घर में कोई भी मौजूद नहीं था। कंचन के दूसरे भाई गंधर्व सिंह ने बताया कि उसके पिता पिछले दस साल से मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। पूरे गांव को जानकारी हो गई थी लेकिन पिता को कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दसवीं के बाद बंद करा दी थी पढ़ाई
भाई गंधर्व सिंह ने बताया कि कंचन ने याकूबपुर स्थित टिडवा इंटर कॉलेज से दसवीं पास किया था। घर की माली हालत अच्छी न होने के कारण पिछले साल उसकी आगे की पढ़ाई बंद करवा दी गई थी।

- खेत में बने पुराने कुएं में गिरी किशोरी, मौत
- बकरियां चराने के दौरान हुई घटना
- पुलिस ने शव को बाहर निकाला





































































































































































































































































































































































फोटो13एयूआरपी 09- कंचन। (फाइल फोटो)
फोटो13एयूआरपी10- सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed