फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सपा जिले के निकाय सीटों के लिए घोषित किए प्रत्याशी

सपा जिले के निकाय सीटों के लिए घोषित किए प्रत्याशी

Sun, 05 Nov 2017 12:10 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
सपा जिले के निकाय सीटों के लिए घोषित किए प्रत्याशी

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। नगर निकाय की अधिसूचना के बाद टिकट को लेकर हुई मारामारी के बाद अब समाजवादी पार्टी ने सभी निकायों के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जिले की एकमात्र नगर पालिका सीट औरैया से पूर्व ब्लाक रानी देवी को प्रत्याशी बनाया गया है, दिबियापुर सामान्य सीट से सपा ने युवा नेता विपिन गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। अछल्दा व फफूंद में निवर्तमान चेयरमैन पर फिर से दांव लगाया है।


अधिसूचना के बाद ही टिकट को लेकर सभी पार्टियों में घमासान शुरू हो गया। बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशपाल दोहरे भी सपा में चले गए। मगर सपा ने सूची जारी की तो कई कयासों पर विराम लग गया। जिले की एकमात्र पालिका सीट, जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, पर सपा ने पूर्व ब्लाक प्रमुख रानी देवी पत्नी गनेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है। फफूंद सामान्य सीट से निवर्तमान चेयरमैन हाशिमी बेगम के पति इजहार अहमद को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा अछल्दा से निवर्तमान चेयरमैन राजेश पोरवाल को प्रत्याशी बनाया है। दिबियापुर सामान्य सीट से विपिन गुप्ता को टिकट दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा अटसू अनुसूचित जाति सीट के लिए रुपा कुमारी पत्नी विशंभर सिंह को टिकट दिया है। बाबरपुर अजीतमल सामान्य सीट से व्यापारी संजीव गुप्ता की पत्नी अनीता व बिधूना से अमित कुमार उर्फ लल्लू बाथम को टिकट मिला है। सपा की सूची जारी होने के बाद कई लोगों को निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-औरैया से पूर्व ब्लाक प्रमुख रानी देवी को मिला टिकट
-दिबियापुर से युवा नेता विपिन गुप्ता को बनाया प्रत्याशी
-फफूंद व अछल्दा में निवर्तमान चेयरमैन पर जताया विश्वास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed