फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   18 people injured in dog attack

Auraiya News: 18 लोग कुत्तों के हमले में घायल

Sat, 17 Jan 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 17 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
18 people injured in dog attack
अजीतमल। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर 18 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां उन्हें एंटी रैबीज वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन

कुत्तों के हमले से घायल होने वालों में बरुआई के शैलेंद्र कुमार, अजीतमल की वीना, जगन्नाथपुर के विष्णुदेव, जुआ के अंकित कुमार, फूटे कुआं के पंकज कुमार, हजरतपुर के प्रताप सिंह व दीपांशी को कुत्तों ने काट लिया। इनके अलावा सबलपुर के अर्णव सिंह, टड़वा की प्रिया, मोहारी के हर्षित, बिलावा के शिवांश, हरौली के गगन, सियाराम व छोटू, अजनपुर के मानक चंद्र, छीतापुर के किशोर, रमपुरा के छुट्टन और बबलू भी कुत्ते के काटने से घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से बच्चों और बुजुर्गों में दहशत है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से कुत्तों को पकड़वाने की कार्रवाई करने की मांग की है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed