{"_id":"5c894e9ebdec2214374a6dd7","slug":"171552502430-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता संबंधी आईं 57 शिकायतों में 51 शिकायतें हुई निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता संबंधी आईं 57 शिकायतों में 51 शिकायतें हुई निस्तारित
विज्ञापन
औरैया। चुनाव आयोग की ओर से आम मतदाताओं की समस्या निस्तारण को टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया गया है। इस नंबर के माध्यम से अब तक 57 मतदाताओं ने शिकायतें दर्ज कराई हैं। इसमें से 51 का निर्वाचन विभाग की ओर से निस्तारण कराया दिया गया है। अहम बात यह है कि इस टोल फ्री नंबर पर आने वाली शिकायत पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर मतदाता को जानकारी मुहैया कराना है।
लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए मतदाताओं को निर्वाचन संबंधित हो रहीं समस्याओं के निस्तारण को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 1950 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम विजय बहादुर सिंह ने बताया कि इस टोल फ्री नंबर पर अब तक आईं शिकायतों में अधिकांश शिकायतें मतदाता न बनने, मतदाता पहचान पत्र न बनने, पहचान पत्र बनवाने के बाद अभी तक उन्हें न मिलने व सूची में नाम शामिल न होने संबंधी हैं।
शिकायतों को नेशनल ग्रीवांस सिस्टम (एनजीआरएस) पर अपलोड कर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों को उपलब्ध कराकर निर्धारित समय सीमा के अंदर निस्तारित भी कराया जा रहा है। उधर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने ककोर स्थित जिला मुख्यालय पर ही कंट्रोल रूम बनवा दिया है। इसकी मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राशिद अली खान को दी गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम विजय बहादुर ने बताया कि एपिक कार्ड बनाने का काम आयोग की ओर से चेन्नई की एक कंपनी को दिया है। पहले मतदाता सूची में शामिल हुए मतदाताओं के कार्डों का वितरण कराया जा चुका है।
विज्ञापन
-एनजीआरएस पर अपलोड कर शिकायतें कराईं जा रहीं मुहैया
अमर उजाला ब्यूरो