फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   तहसील के 75 मजरों के 1630 किसान पाए गए पात्र

तहसील के 75 मजरों के 1630 किसान पाए गए पात्र

Mon, 11 Feb 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
तहसील के 75 मजरों के 1630 किसान पाए गए पात्र
अजीतमल (औरैया)। प्रधानमंत्री सम्मान निधि वितरण के लिए प्रधानमंत्री की ओर से किसानों को वर्ष में छह हजार रुपये देने की घोषणा के बाद पहली किस्त इसी महीने देने के लिए तहसीलों पर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। कृषि विभाग ने सूची तहसील स्तर पर उपलब्ध करा दी है। इसका सत्यापन किया जा रहा है। अब तक 75 मजरों में 4275 किसानों की सूची में 1630 किसान पात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन



छह से 11 फरवरी तक सत्यापन होना है। भूलेख से प्रत्येक राजस्व ग्राम के भाग एक के डाटा को मंगलवार तक हर हाल में प्रधानमंत्री किसान पोर्टल पर अपलोड करवाना है। इससे रविवार को भी तहसील में काम होता रहा। रविवार शाम तक 75 मजरों का कार्य पूरा किया गया है। इसमें 4275 किसानों की सूची में 1630 किसान पात्र पाए गए। 563 किसान अपात्र, 138 किसान मृतक, 340 किसान डबल जगह एवं 1088 किसान बाहर पाए गए हैं।
विज्ञापन


उधर, उपजिलाधिकारी अजीतमल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पहले चरण में कृषि विभाग से प्राप्त सूची का सत्यापन किया जा रहा है, जो 12 फरवरी तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद तहसील स्तर पर खतौनी के आधार पर पात्र किसानों की सूची तैयार की जाएगी। वहीं, जानकारी मिली है कि इस योजना में किसान को कोई अलग से फार्म नहीं भरना है। किसान के पास खुद लेखपाल पहुंचेंगे तथा घोषणा पत्र भरवाएंगे। इसके लिए कागजात लेखपाल को उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्रों का हो रहा सत्यापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed