{"_id":"5be5d284bdec222f4e267be1","slug":"171541788292-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचर नृत्य प्रतियोगिता में डकोर की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचर नृत्य प्रतियोगिता में डकोर की टीम विजेता
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड (कृभको) की ओर से हुई चाचर नृत्य प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन पर डकोर की टीम विजेता रही, जबकि बरौली (हमीरपुर) की टीम उपविजेता और कुसमिलिया की टीम को तीसरा स्थान मिला।
शुक्रवार को डकोर के इंदेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित चाचर नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ कृभको के चेयरमैन व राज्यसभा सांसद चंद्रपाल यादव ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी संस्कृति जिंदा है। इससे न केवल शारीरिक कसरत होती है। बल्कि दिमागी कसरत भी होती है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल यादव ने कहा कि गांव के लोग जिस तरह परंपराओं का निर्वहन कर रहे है, वे तारीफ के काबिल हैं। इस दौरान बच्चों ने मनमोहक करतब दिखाए। निर्णायक मंडल में शामिल महेश प्रजापति, देवकीनंदन कुशवाहा, महताब सिंह यादव ने विजेताओं की घोषणा की।
विज्ञापन
विजेताओं को मुख्य अतिथि ने शील्ड व नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर राजबहादुर, रामपाल, अतुल यादव, तेजपाल यादव, मनोज यादव, सोनू यादव, विनोद, पिंटू, भाईजी मुलायम सिंह, नानू यादव, भगवतीशरण, अशोक यादव, हरीशंकर, वीरसिंह प्रधान, बबलू प्रधान, सुरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।