फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सत्रहवें सावन में जमकर बरसे बदरा, 330 एमएम बारिश

सत्रहवें सावन में जमकर बरसे बदरा, 330 एमएम बारिश

Sun, 26 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
सत्रहवें सावन में जमकर बरसे बदरा, 330 एमएम बारिश
अब की सावन में जमकर बरसे बदरा
विज्ञापन

330 एमएम बारिश ने तोड़ा 10 सालों का रिकार्ड
किसानों को नहीं रही सिंचाई के लिए पानी की चिंता
गहराई वाले खेतों में जलभराव ने माथे पर डाले बल
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। इस बार सावन के महीने में हुई बारिश ने पिछले 10 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने शुरूआत में कम बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन बादलों ने उनकी गणित को गलत साबित कर दिया। झमाझम बारिश से किसानों को राहत मिली। उन्हें खेतों में फसल के लिए सिंचाई की चिंता नहीं रही। हालांकि गहराई वाले खेतों में जलभराव होने से अच्छी पैदावार की उम्मीदें पूरी होती नहीं दिख रही हैं।
मौसम विभाग ने पिछले सालों की तरह इस बार भी कम बारिश की संभावना जताई थी। किसानों से कम पानी वाली फसलों को अधिक क्षेत्र में बोने की अपील सावन माह के शुरूआत में की गई थी। मौसम विभाग का अनुमान था कि कम बारिश होगी। ऐसे में जिला सूखा घोषित हो सकता है। सावन की शुरुआत जरूर कम बारिश से हुई लेकिन आधे माह के बाद बादल जमकर बरसे। स्थिति यह है कि इस साल बारिश के महीने में अब तक 330.5 एमएम बरसात रिकार्ड की गई। मौसम विशेषज्ञों ने अभी 20-30 एमएम बारिश और होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो बारिश ने 10 सालों का रिकार्ड तोड़ा है। इससे पहले 2010 में 271 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी। जबकि 2014 में सावन के महीने में मात्र 52.9 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी। मौसम विशेषज्ञ संदीप सिंह की मानें तो खेतों को पर्याप्त पानी मिल गया है, जो फसलों की पैदावार बढ़ाने में लाभदायक होगा।
विज्ञापन


इनसेट -----------
2008 से लेकर 2018 तक बारिश की स्थिति
वर्ष सावन में हुई बारिश
2008 221 एमएम
2009 258 एमएम
2010 271 एमएम
2011 259.8 एमएम
2012 125.7 एमएम
2013 79.3 एमएम
2014 52.9 एमएम
2015 123.8 एमएम
2016 137.1 एमएम
2017 210.9 एमएम
2018 330.5 एमएम

इनसेट --------
इस बार बारिश से खेतों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल चुका है। खेतों की पर्याप्त नमी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए सहायक होगी।
- विजय कुमार, डीडी कृषि

इनसेट ----------
फोटो 26एयूआरपी15- फूल सिंह
इस बार बारिश खूब हुई है। धान की फसल बोने वाले किसानों के सामने पानी का संकट था, जो अब नहीं हैं। बारिश ने धान की फसल बोने वाले किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फूल सिंह, धीरजपुर

इनसेट --------
फोटो 26एयूआरपी16- सूबेदार
इस बार बारिश ने लगभग सभी फसलों को बोने वाले किसानों को राहत दी। एक माह पहले बाजरा की फसल बोने वालों के लिए दिक्कतें पैदा हुई हैं। बाजरा दोबारा बोना पड़ेगा।
सूबेदार, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed