{"_id":"59e106db4f1c1b59678b5b23","slug":"171507919579-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आप अपना लैंडलाइन नंबर अपने जेब में रख सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आप अपना लैंडलाइन नंबर अपने जेब में रख सकेंगे
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। आधुनिक संचार सेवा के युग में अब लैंडलाइन भी उपयोगी हो जाएगा। अगर आप लैंडलाइन नंबर को अपने जेब में रखना चाहते है तो बीएसएनएल ने एक योजना शुरू की है, जिसके तहत आप ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए बीएसएनएल ने लैंड फिक्स मोबाइल टेलीकॉम (एलएफएमटी) सेवा शुरू की है। इसके तहत आप अपने नंबर की काल को मोबाइल पर रिसीव कर सकते हैं।
आधुनिक संचार सेवा के दौर में लैंडलाइन का अस्तित्व खतरे में है। थ्री जी व फोर जी के साथ अनलिमिटेड कॉल व इंटरनेट की सुविधा के सामने लैंडलाइन की मांग लगातार घट रही है। जिले में करीब 400 लैंडलाइन उपभोक्ता हैं। लैंडलाइनों का अस्तित्व बना रहे, इसके लिए बीएसएनएल ने योजना निकाली है। इसके तहत उपभोक्ता के लैंडलाइन नंबर पर आने वाली काल सीधे मोबाइल पर रिसीव कर उससे बात कर सकेगा। योजना में उपभोक्ता को अपना एक नंबर बताना पडे़गा, जिसमें लैंडलाइन नंबर को डायवर्ट कर दिया जाएगा।
इसके बाद उस लैंडलाइन नंबर पर आने वाली काल उपभोक्ता के मोबाइल में आने लगेगी। मगर इस योजना में उपभोक्ता इस नंबर से कहीं काल नहीं कर सकेगा। इसका लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को बीएसएनएल नंबर पर अगर डायवर्ट कराना है तो 99 रुपये एक वर्ष के लिए रिचार्ज होगा और दूसरे नेटवर्क पर 199 का रिचार्ज एक साल के लिए कराना होगा।
विज्ञापन
उपभोक्ता बीएसएनएल विभाग से फार्म लेकर आवेदन कर सकते हैं। उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के लिए विभाग को कोई अतिरिक्त उपकरण नहीं लगाने होंगे। विभाग के मुख्य कार्यालयों को अपग्रेड किया जा रहा है। फार्म को आधार कार्ड की छायाप्रति लगाकर जमा करना होगा। -सुरेंद्र वर्मा
एसडीओ-बीएसएनएल
-लैंडलाइन नंबर की काल भी आएगी मोबाइल पर
-आपके मोबाइल नंबर पर आएगी लैंडलाइन नंबर की कॉल