फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   किसान सम्मान निधि योजना से अब लाभांवित होंगे हर ब्लाक में 25 हजार किसान

किसान सम्मान निधि योजना से अब लाभांवित होंगे हर ब्लाक में 25 हजार किसान

Tue, 05 Mar 2019 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि योजना से अब लाभांवित होंगे हर ब्लाक में 25 हजार किसान
औरैया। किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को देने के लिए जिला प्रशासन एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। रविवार की देर शाम मुख्य सचिव की बैठक के बाद फीडिंग की तिथि बढ़ाने के साथ ही लाभांवित किए जाने वाले किसानों की संख्या में बढ़ोतरी की है। अब हर ब्लाक में 25 हजार लघु सीमांत किसानों को योजना से लाभांवित किया जाएगा। वहीं, प्रशासन की ओर से फीडिंग को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के लघु सीमांत किसानों को योजना का लाभ मिलना है। ऐसे किसानों को चिन्हित कर उनकी फीडिंग का काम युद्ध स्तर पर जिला प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कराया जा रहा है। रविवार की देर शाम मुख्य सचिव ने बैठक की, जिसमें अंतिम तिथि फीडिंग की बढ़ाकर छह मार्च की। हालांकि, यह तिथि सात मार्च तक मानी जा रही है। इसके साथ ही अभी तक हर ब्लॉक 17500 किसानों को योजना के तहत लाभांवित किया जाना था। लेकिन, अब इस संख्या में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। बैठक के दौरान निर्देश दिए गए हैं कि जब तक किसानों की फीडिंग का कार्य समाप्त न हो जाए, तब तक किसी भी कर्मचारी को अवकाश न दिया जाए। मुख्य सचिव की बैठक के बाद जिलाधिकारी ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही उन्हें निर्देशित किया कि वह लेखपालों से सहयोग लेकर फीडिंग को शीघ्र समाप्त करें। जिलाधिकारी को बताया गया कि अभी तक एक लाख 26 हजार 879 किसानों की फीडिंग का काम किया जा चुका है।
विज्ञापन

इनसेट ---------
ब्लाक अब तक फीडिंग
अछल्दा 16608
अजीतमल 17721
औरैया 21228
भाग्यनगर 20335
बिधूना 19110
ऐरवाकटरा 13632
सहार 18345
कुल फीडिंग 126879

ब्लॉक, तहसील व कृषि कार्यालय में दिन रात किसानों की फीडिंग का काम कराया जा रहा है। इस काम में लगे कर्मचारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं। रविवार के दिनों में भी काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि तय समय पर सभी किसानों की फीडिंग काम कर लिया जाएगा। -विजय कुमार, उप जिला कृषि निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed