फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   छह सफाई कर्मचारियों को डीपीआरओ ने किया निलंबित

छह सफाई कर्मचारियों को डीपीआरओ ने किया निलंबित

Wed, 31 Oct 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
छह सफाई कर्मचारियों को डीपीआरओ ने किया निलंबित
औरैया। दस ग्राम पंचायतों में बिना बताए अनुपस्थित रहने तथा सफाई कार्य दूसरे से कराने पर डीपीआरओ ने छह सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन



डीपीआरओ कमल किशोर ने जिले के औरैया, अजीतमल, अछल्दा, ऐरवाकटरा, भाग्यनगर, बिधूना व सहार के एडीओ पंचायत को दस ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। औरैया, बिधूना, अछल्दा, सहार, भाग्यनगर, ऐरवाकटरा के एडीओ पंचायत ने निरीक्षण किया। बिधूना ब्लाक के पुर्वा पीताराम के सफाई कर्मी के बिना बताए गायब रहने, ग्राम पंचायत बम्हरौलिया के सफाई कर्मचारी के सफाई कार्य दूसरे व्यक्ति से कराने, ब्लाक अजीतमल की ग्राम पंचायत गोहानीकला व ग्राम पंचायत जगदीशपुर रतनीपुर में सफाई कर्मचारी के चार माह से अनुपस्थित रहने, ब्लाक ऐरवाकटरा की ग्राम पंचायत सुरेंधा में कार्यरत कर्मचारी के प्रतिस्थानी से काम कराने व औरैया ब्लाक की ग्राम पंचायत समरथपुर के सफाई कर्मचारी के चार माह से अनुपस्थित होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के आधार पर डीपीआरओ ने पुर्वापीताराम में तैनात कैलाश कुमार, ग्राम बम्हरौलिया के राजू, गोहानी कला के मनोज कुमार, जगदीशपुर-रतनीपुर के मनोज कुमार, ग्राम सुरेंधा के रजपाल तथा समरथपुर के सफाई कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ ने जिले में तैनात कर्मचारियों को हिदायत दी है कि शासन की मंशा के अनुसार साफ-सफाई के कार्य में रुचि लें। तैनाती वाले वाले ग्राम में बिना बताए अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ ने छह सफाई कर्मचारियों को किया निलंबित
बिना बताए अनुपस्थित रहने तथा दूसरे से काम कराने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed