{"_id":"61f6d0d6ee6ff472ef68cc51","slug":"16-more-infected-including-doctor-found-auraiya-news-knp6779851146","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण दर में आई कमी मिले सिर्फ 16 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण दर में आई कमी मिले सिर्फ 16 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना संक्रमण का लगातार बढ़ता ग्राफ थोड़ा धीमा जरूर पड़ा है, लेकिन बचाव के लिए सावधानी बेहद जरूरी है। संक्रमण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश कर चुका है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े थोड़ा राहत पहुंचाने वाले हैं। रविवार को संक्रमण की दर कम हुई है। जिले में डॉक्टर समेत 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे कुल सक्रिय केसों की संख्या 756 हो गई है।
कोरोना संक्रमण जिले के अधिकतर क्षेत्रों में लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। संक्रमण से बचाव के लिए कोविड नियमों का पालन अनिवार्य है। खतरे की जानकारी होने के बाद भी लोग संक्रमण से बचाव करने में लापरवाही बरत रहे है। इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है।
रविवार को मौसम खुलने के साथ ही बाजारों में भीड़ बढ़ी है, लेकिन ज्यादातर लोग बिना मास्क के नजर आए। बाजारों व सड़कों पर भीड़ रही, लेकिन सामाजिक दूरी का पालन होते कहीं नहीं देखा गया। ऑटो-टेंपो व अन्य निजी सवारी वाहनों के चालक नियमों का पालन न कर संक्रमण को हवा देने का काम कर रहे हैं। उधर, इस बार पुलिस व प्रशासन के स्तर पर भी खास सख्ती नहीं की जा रही है। जबकि कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई का प्रवाधान है।
विज्ञापन
कोरोना सेल के डॉ. सरफराज अंसारी ने बताया कि रविवार को 16 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 31 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए। वर्तमान में 194 मरीज होमआइसोलेशन पर है। अब तक कुल 529 मरीज ठीक हो चुके है। सभी को कोविड नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जरूरत पड़ने पर ही जाएं और दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी का पालन करें।