{"_id":"5751c5954f1c1b436610a488","slug":"16-hours-of-power-cuts-disturb-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 घंटे बिजली कटौती से परेशान लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 घंटे बिजली कटौती से परेशान लोग
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
अवैध कनेक्शन काटता लाइनमैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग की मनमानी के चलते शहर के उपभोक्ता भीषण गर्मी में बुरी तरह से परेशान हैं। हालात यह हैं कि 24 घंटे में शहरवासियों को सिर्फ आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे उनमें विभागीय अधिकारियों के प्रति आक्रोश है। वहीं अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं के यहां लगे इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बने हैं।
शहर के बिजली केंद्र को 132 असैनी उप बिजली संस्थान से 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति मुहैया कराई जा रही है। इस निर्बाध आपूर्ति को विभागीय अधिकारी अपनी मनमर्जी से संचालित करा रहे हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देशों के तहत जिला मुख्यालय को 22 घंटे बिजली देने के स्पष्ट निर्देश हैं। इसके बावजूद बिजली अधिकारी 24 घंटे में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक और रात में एक बजे से चार बजे तक अघोषित कटौती करवा रहे हैं। इसके अलावा तार टूटने, ट्रांसफार्मर का फ्यूज जलने आदि छोटी-छोटी समस्या के चलते अलग से शट डाउन जारी है।
इस बिजली संचालन के रोस्टर में पिछले 24 घंटे में उपभोक्ताओं को परेशान करके रखा है। गुरुवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के आने पर 33 हजार केवी की लाइन के तार उतारने को लेकर सुबह 8:30 बजे असैनी से शट डाउन ले लिया गया था। इसके बाद शाम करीब चार बजे फिर से आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद फिर से लोकल स्तर पर लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण लाइनमैनों की ओर से शट डाउन ले लिया गया। रात लगभग 9 बजे आपूर्ति सुचारू की ही गई थी कि रात 12:30 बजे फिर से असैनी से लाइन सुबह 4:50 बजे तक के लिए बंद कर दी गई। ऐसे में पूरी रात उपभोक्ता गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन
जेई सदर एसके मौर्या ने बताया कि पनकी के आदेश पर असैनी पॉवर स्टेशन से शहर की बिजली कटौती की जा रही है। इसके लिए एक्सईएन साहब के माध्यम से पत्र लिखवाया जाएगा। जिससे शहर की जनता को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
बिजली कटौती से बढ़ा आक्रोश
एक माह से कस्बा और क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। कस्बे को 24 घंटे में छह से सात घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल रही है। बिजली कटौती से फफूंद के वाशिंदों में आक्रोश है। कस्बे को 24 घंटे में दिन के दस बजे से शाम चार बजे तक तथा रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक विद्युत आपुर्ति का रोस्टर है। इसके बाबजूद भी अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। रात में भी घंटो बिजली गुल रह रही है। रात में कटौती के कारण लोग सो नही पा रहे हैं। दिन में कटौती के कारण पानी की भी किल्लत है। इसके अलावा लोगों के काम-काज पर भी प्रभाव पड़ रहा है। कस्बा वासियों ने विभाग से जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है।