फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अन्ना साड़ों की लड़ाई में टूट गई आम्बेडकर प्रतिमा

अन्ना साड़ों की लड़ाई में टूट गई आम्बेडकर प्रतिमा

Mon, 03 Jun 2019 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
अन्ना साड़ों की लड़ाई में टूट गई आम्बेडकर प्रतिमा
बेला (औरैया)। मल्होसी में शनिवार की रात सांड़ों की लड़ाई में आंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा टूट गई। सुबह टूटी प्रतिमा देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। किसी ने यह खबर उड़ा दी कि अराजकतत्वों ने प्रतिमा तोड़ी है, इससे तनाव भी हुआ। अफसरों और पुलिस ने लोगों को समझाया बुझाया। किसी ने बताया कि सांड़ों की लड़ाई में प्रतिमा टूटी है तो सभी शांत हो गए।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत मल्हौसी में शनिवार की रात दो सांड़ों की लड़ाई में पार्क में लगी आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर सुबह कुछ लोगों ने अराजकतत्वों द्वारा प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की अफवाह उड़ा दी। इससे आक्रोश फैल गया और अनुसूचित जाति के लोग इकट्ठा हो गए। जानकारी लगते ही थानाध्यक्ष विष्णु कुमार गौतम पहुंच गए। समाज के लोगों ने किसी अराजक तत्व पर प्रतिमा तोड़े जाने का आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख किसी ने क्षेत्राधिकारी बिधूना लालता प्रसाद शुक्ला को सूचना दी। ग्राम प्रधान विजय कुशवाहा और और थानाध्यक्ष विष्णु कुमार गौतम ने तुरंत ही प्रतिमा मंगवाकर लगवाने को कहा।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी रमापति और अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की बात सुनी और जल्द से जल्द प्रतिमा रखवाने और सुंदरीकरण का आश्वासन दिया। तभी पास में रहने वाले रमेश चंद्र वाल्मीक ने बताया कि रात में कुछ सांड़ इस जगह पर लड़ रहे थे। उन्हीं के आपस में लड़ने पर प्रतिमा टूट गई। रमेश ने बताया कि उनकी भैंस को भी सांड़ों ने नुकसान पहुुंचाया है। ग्रीश, गीतम सिंह, राजेश, गगन, पंकज, तिलक, माधुरी, श्यामा, रामकुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed