{"_id":"5cb8c50fbdec2213f678535a","slug":"151555612943-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में बताया पौष्टिक और संतुलित आहार का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में बताया पौष्टिक और संतुलित आहार का महत्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इकघरा में जिला विज्ञान क्लब ने कुपोषण के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रतियोगिताएं भी कराईं गईं। डीआईओएस के नेतृत्व में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई।
गुरुवार को हुए कार्यक्रम में सबसे पहले मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। इसका नेतृत्व डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह ने किया। बीएसए एसपी सिंह ने संतुलित व पौष्टिक आहार के फायदे गिनाए। बताया कि 26 सौ कैलोरी से ज्यादा और 23 सौ कैलोरी से कम ऊर्जा वाला भोजन हानिकारक है। जिला समन्वयक मनीष कुमार ने बताया कि स्वस्थ रहने और शारीरिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए संतुलित आहार जरूरी है। डीएओ आवेश कुमार ने किसानों को अनाज और सब्जियों में हानिकारक रासायनिक खादों से बचने की सलाह दी। बीएसए ने शिक्षकों, ग्रामीणों को मतदान करने की शपथ दिलाई।
कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं की चित्रकला, विज्ञान क्विज, स्लोगन व भाषण प्रतियोगिताएं कराई गईं। चित्रकला में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरियारी की रिया यादव ने, विज्ञान क्विज में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के अजय सिंह ने, स्लोगन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरवा फकीरे की रौनक शर्मा ने व भाषण में जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की आकांक्षा यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। इन सबको बीएसए व डीएओ ने प्रशस्ति पत्र व एक एक हजार रुपये व 40 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में पानी की बोतलें और लंच बॉक्स दिया। इसके अलावा प्राइमरी कक्षा के नौ बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कुंगफू एक्सपर्ट अजित कुमार ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए। इस मौके पर प्रधानाचार्य मिथिलेश शाक्य, राम बहादुर, रामेंद्र सिंह, मोहित सिंह, प्रीति त्रिपाठी, निशा सिंह, प्रल्हाद कुमार, गगन कुमार, कमल किशोर, कमलकांत, मुहीत सिद्दीकी व जबर सिंह मौजूद रहे।