{"_id":"5b84492142c792463724f341","slug":"151535396129-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवे दिन बैंक में खाताधारकों का लेनदेन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवे दिन बैंक में खाताधारकों का लेनदेन शुरू
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
नहीं खुली तिजोरी, अछल्दा से मंगाया कैश
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसोल स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पांचवें दिन अछल्दा से कैश मंगाकर खाताधारकों का भुगतान किया गया। वहीं गोदरेज कंपनी के प्रतिनिधि के पांचवें दिन भी न आने से तिजोरी नहीं खुल सकी है।
ग्राम भैंसोल में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में बुधवार की रात चोर बैंक की पीछे की दीवार पर लगे रोशनदान की ईंटों को तोड़कर बैंक के अंदर घुस आए थे और कैश की तिजोरी को खोलने का प्रयास करने लगे, लेकिन तिजोरी का हैंडिल टूटने से वह नहीं खुल सकी थी। इसके बाद चोरों ने बंद पड़े एटीएम की तोड़फोड़ की, अलमारियों की भी तलाशी ली। जब चोरों को कुछ नहीं मिला तो उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए उसकी हार्ड डिस्क साथ ले गए थे।
गुरुवार की सुबह बैंक खुलने पर चोरी का पता चला तो पुलिस को बुलाया गया। शुक्रवार को बैंक तो समय से खुली लेकिन तिजोरी लाक होने के कारण बैंक में कोई भी लेन देन नहीं हुआ। शनिवार और रविवार बैंक का अवकाश होने के कारण बैंक बंद रही। सोमवार को अछल्दा बैंक से कैश लाकर बैंक का काम विधिवत रूप से शुरू किया गया। तिजोरी को खुलवाने के लिए गोदरेज कंपनी से प्रतिनिधि बुलवाए गए हैं जिनके आने के बाद ही तिजोरी खुल पाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक राम प्रसाद ने बताया कि खाताधारकों की परेशानी को देखते हुए अछल्दा बैंक की शाखा से कैश लेकर बैंक का कार्य शुरू किया गया है। अब किसी भी खाताधारक को कोई भी परेशानी नहीं होगी। बैंक का कैश तिजोरी में रखा है।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस बैंक चोरों की तलाश में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक बैंक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
- बैंक में चोरी के पांचवे दिन खाताधारकों का लेनदेन शुरू
- बुधवार की रात बैंक में घुसे चोरों ने तोड़ दिया था तिजोरी का हैंडल