{"_id":"5b79b48942c792462d133c37","slug":"151534702729-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति व पुत्र को छोड़ प्रेमी के साथ गई विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति व पुत्र को छोड़ प्रेमी के साथ गई विवाहिता
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति व पुत्र को छोड़ प्रेमी के साथ गई विवाहिता
औरैया। पुत्र व पति को छोड़कर एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ चली गई। विवाहिता ने अब पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। बता दें कि विवाहिता का प्रेमी उसके पति के साथ सूरत में काम करता है।
जानकारी के अनुसार गोरखपुर निवासी ओमप्रकाश सूरत में नौकरी करता है, किराये के मकान में परिवार सहित रहता है। थाना क्षेत्र के खजुवैया गांव निवासी एक युवक भी उसी के साथ नौकरी करता है। युवती के पिता ने बताया कि युवक का उसके घर आना जाना था। वह एक माह पूर्व वह ओमप्रकाश की पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया। जब उसका पति काम से वापस लौटा तो बच्चे को रोता देख पति के होश उड़ गए और पत्नी की खोजबीन की। इधर युवती ने पति संग जाने से इनकार कर दिया है। युवती का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता है।