{"_id":"5a7367244f1c1bcb268b7924","slug":"151517512484-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरई 4","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उरई 4
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए महिला को पीटकर घर से निकाला
आटा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी का मामला
ससुरालियों ने किया जलाने का प्रयास
फोटो नंबर-20-थाने में भाई के साथ शिकायत करने पहुंची महिला।
अमर उजाला ब्यूरो
आटा। आटा के बम्हौरी गांव में ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का भी प्रयास किया। महिला ने भाई के साथ थाने पहुंच कर पति व ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम बम्हौरी निवासी उमा (22) पत्नी पवन ने बताया कि उसकी शादी पवन से चार साल पूर्व हुई थी। पिछले एक दो साल से उसका पति व ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न कर रहे है। एक साल से तो ससुरालियों ने मारपीट भी शुरू कर दी। उमा ने बताया कि वह अपनी बेटियों आकांक्षा (3) व रिया (2) के कारण उत्पीड़न बर्दाश्त करती रही, लेकिन बुधवार शाम उसके पति पवन, ससुर राजबहादुर व सास उमा ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। वह किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर की ओर भागी। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर पति व ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। शुक्रवार को उमा अपने भाई मुकेश निवासी ऐर के साथ आटा थाने पहुंची और पति, ससुर व सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
घर में आग लगने से गृहस्थी जली
कोटरा के मोहल्ला नारेघाट की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कोटरा। कस्बा कोटरा में एक घर में आग लगने से घर में रखी गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन
कोटरा के मोहल्ला नारेघाट निवासी कंधी केवट के घर गुरुवार देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेज होते ही घर में सो रहे लोगों की आंखें खुल गईं। आग लगी देख वह चीखते हुए बाहर की ओर भागे। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ कर आए। खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आनन फानन में आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखी पूरी गृहस्थी जल चुकी थी। गृहस्वामी ने बताया कि आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं जानकारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष आशाराम अग्रवाल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाकर मदद का आश्वासन दिया।
-----------------
डीजल की दुकान में आग से मचा हड़कंप
चुर्खी कस्बे की घटना, दस ड्रम डीजल जला
अमर उजाला ब्यूरो
उरई। चुर्खी कस्बे में एक डीजल की दुकान पर अचानक आग गई। डीजल के आग पकड़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपनी-अपनी दुकानें छोड़ कर भाग निकले। आग से दुकान में रखा 10 ड्रम डीजल जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने की वजह पास में जल रहे कूड़े के ढेर की चिंगारी उड़कर दुकान में गिरना बताई जा रही है।
कस्बा चुर्खी में मेन रोड पर किसान डीजल सर्विस के नाम से दुकान है। यह दुकान किताब श्री व रमाकांती देवी के नाम पर है। दुकान में फुटकर डीजल की बिक्री की जाती है। शुक्रवार की दोपहर दुकान के पास से ही कूढ़े के ढेर में आग लगी थी, उससे एक चिंगारी उड़कर दुकान में आ गिरी, जिससे दुकान में आग लग गई। दुकान में बैठे लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग भीषण हो गई। यह देखकर सभी लोग दुकान से भाग खड़े हुए। साथ ही इलाके में हड़कंप मच गया। आग के उग्र होते ही आस पास के दुकानदार भी अपनी अपनी दुकानें छोड़ कर भाग निकले। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल को दी, लेकिन देर होती देख किसी तरह ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ ही देर में ग्रामीणों ने पानी व बालू डालकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक दुकान में रखा 10 ड्रम डीजल जल गया।
--------------
खेलने निकला छात्र लापता
शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर का मामला, तहरीर
फोटो नंबर-21-लापता छात्र दीपू।
अमर उजाला ब्यूरो
उरई। जिले में छात्रों के लापता होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले आ रहा है। शहर से अब एक छठवीं कक्षा का छात्र घर से लापता हो गया। दो दिन खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है।
शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी नरेश का बेटा दीपू (14) शहर के इंद्रानगर मोहल्ला स्थित महा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ता था। 31 जनवरी को स्कूल से पढ़कर दीपू घर पहुंचा, उसके बाद खेलने निकल गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। पूरे मोहल्ले व नाते-रिश्तेदारों में खोजने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को पीड़ित पिता नरेश ने कोतवाली पहुंच कर बेटे के लापता होने की तहरीर दी। उन्होंने बेटे के संग किसी अनहोनी होने की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।