{"_id":"60c4f38e8ebc3ef4395257c1","slug":"15-hour-electricity-cue-in-250-villages-auraiya-news-knp633806443","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी बार फाल्ट, 15 घंटे ठप रहे 250 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी बार फाल्ट, 15 घंटे ठप रहे 250 गांवों की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। असेनी से केशमपुर सब स्टेशन को जाने वाली विद्युत लाइन में शुक्रवार रात फाल्ट हो गया। इसके कारण फीडर से जुड़े 250 गांवों की बिजली गुल हो गई। रात भर लोग गर्मी में परेशान रहे। करीब 15 घंटे बाद फाल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारु की गई।
शुक्रवार रात 12 बजे असेनी से केशमपुर सब स्टेशन जाने वाली केबल में फाल्ट आ गया। शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब बिजली ठीक की जा सकी। जिसके बाद लोगों को राहत मिली। 33 केवी विद्युत लाइन की केबल केहिंजरी गांव के पास रेलवे लाइन के नीचे से निकली है। केबल दस साल से ज्यादा पुरानी है। इसके कारण आएदिन फाल्ट होते रहते हैं। लाइन बदलने के लिए एक साल पहले इस्टीमेट भेजा जा चुका है। आठ दिन के अंदर चौथी बार केबल में खराबी आने से लोगों में रोष है।
वर्जन
नई केबल मंगवा ली गई है। रेलवे ट्रैक की वजह से अंडरग्राउंड केबल बदलने में दिक्कत आ रही है। जल्द ही नई केबल डलवा दी जाएगी। - दिनेश कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता