फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   15 deid in 7 days

7 दिन में 15 मौतें

Sun, 16 May 2021 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
15 deid in 7 days
औरैया। कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंचायत चुनाव के बाद गांवों में भी इसका प्रकोप बढ़ गया है। हर घर में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज मिल रहे हैं। चुनाव के दौरान चौपाल में चर्चा करने वाले भी अब सहमे हैं। हाल ये है कि बेला के दो गांवों में एक सप्ताह में करीब 15 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

कोई ऐसा गांव नहीं जहां बुखार, खांसी सहित अन्य लक्षण वाले लोग न हो। बेला में चुनाव के बाद रविकिशोर मिश्रा, कांग्रेस जिला सचिव आशाराम द्विवेदी, रवि चौहान, रामनगर मल्हौसी के शिक्षक शिवनारायण राजपूत की बुखार से मौत हो चुकी है। फकीरेपूर्वा गांव में राजू यादव की भी बुखार से मौत हो गई थी। ग्रामीण कन्नौज के मेहंदी घाट पर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित गांव कसहरी व मल्हौसी, बेला हैं। यहां बुखार के कारण एक सप्ताह में करीब 15 मौतें हो चुकी हैं। यहां के ग्रामीण सहमे हैं।
विज्ञापन

जागरुकता का अभाव
गांवों से सरकारी अस्पतालों में जाने की बजाय लोग कस्बों में प्राइवेट चिकित्सकों से दवा ले रहे हैं। बेला, मल्हौसी, याकूबपुर, सहार, पिपरौलीशिव, नुनारी, सिरायवा, पृथ्वीपुर, गैली, जलालपुर समेत कई गांवों में बुखार पीड़ित झोलाछाप के भरोसे हैं। कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। बेला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ चंद्रशेखर व डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि बुखार खांसी का असर क्षेत्र के लगभग 10 से 15 गांवों में है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ने कराया सैनिटाइजेशन, किया जागरूक
अजीतमल। कोरोना से बचाव के लिए नवनिर्वाचित प्रधानों ने कमान संभाल ली है। रविवार को ब्लाक अजीतमल की ग्राम पंचायत फूलपुर में ग्राम प्रधान ब्रह्मानंद दोहरे ने गांव को सैनिटाइज कराया। गांव के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक कर मास्क वितरित किए। इसके साथ ही बेवजह घर से न निकलने की नसीहत दी।

बुखार से ठेकेदार की मौत
ऐरवाकटरा (औरैया)। क्षेत्र के गांव चिरैयापुर निवासी निवासी विद्युत ठेकेदार अशोक यादव का शनिवार रात लखनऊ में निधन हो गया। वह कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। उनके निधन पर दीपू यादव, मेघनाथ सिंह, अर्जुन सिंह, संजीव कुमार,डॉ आसिफ अली आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed