फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   143 banks caces settled in lok adalat

लोक अदालत में बैंकों के 143 वाद निपटे

Sun, 22 Feb 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 22 Feb 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
 143 banks caces settled in lok adalat

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को जनपद न्यायाधीश धरम विजय सिंह की अध्यक्षता में लगी प्रथम मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में 1302 वादों को निस्तारित किया गया। इस दौरान 60 हजार 780 रुपये अर्थदंड वसूला गया। बैंकों ने 143 वादों को सुलह-समझौते से निपटाकर 85 लाख 41 हजार435 रुपये ऋण वसूली की।

विज्ञापन


प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण ने पूरे प्रदेश में 22 फरवरी को प्रथम मासिक लोक अदालत लगाई जिसके तहत बैंक वसूली व चैक बाउंस मामलाें को प्रमुख रूप से निपटाने पर बल दिया गया। इस लोक अदालत में जिला जजी परिसर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, पूर्वांचल बैंक व पंजाब नेशनल बैंक ने विशेष कैंप लगाकर लोगों के ऋण संबंधी मामलों को सुलह-समझौते से निपटाया।
विज्ञापन


 नोडल अधिकारी एडीजे प्रदीप कुमार कंसल व सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन कुसुमलता राठौर ने बताया कि स्टेट बैंक ने 30 वाद तय कर 35 लाख 4800 रुपये, पूर्वांचल बैंक ने 72 वाद तय कर 20 लाख 5 हजार रुपये, इलाहाबाद बैंक ने 23 वाद सुलझाकर 16 लाख 72 हजार 435 रुपये तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 18 वाद तय कर 13 लाख 16 हजार रुपये की वसूली की। पूर्वांचल बैंक के रीजनल मैनेजर डीके जखमोला व उनकी टीम ने 72 सर्वाधिक मामले सुलझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


  इधर जिला जज धर्मवीर सिंह ने 1, एडीजे कंसल ने 2 वाद सुलझाए। एडीजे प्रथम महेंद्र सिंह ने 2, एमएसी सुलझाकर 6 लाख 1500 रुपये व एडीजे फास्ट ट्रैक महफूज अली ने 5 वाद सुलझाकर 2 हजार रुपये अर्थदंड वसूला।  एमएसी में 4 लाख 10 हजार रुपये के प्रतिकर एवार्ड किया। परिवार न्यायाधीश केपी सिंह ने भरण पोषण के 30 वाद निपटाए। सीजेएम सत्य प्रकाश द्विवेदी ने 56 वाद सुलझाकर 19 हजार 400 रुपये अर्थदंड वसूला।


सिविल जज सीनियर डिवीजन कुसुमलता राठौर ने 9 व्यवहार वाद व 4 उत्तराधिकार वाद निपटाए व 4 लाख 38 हजार के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए। सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रदीप कुमार मिश्रा ने 95, बिधूना विराट श्रीवास्तव ने 78, जेएम प्रीती चौधरी ने 55 वाद तय कर 13 हजार 800 रुपये अर्थदंड वसूला।


 अपर सिविल जज ने 2 वाद तय किए। तहसीलदार औरैया ने 207, बिधूना ने 29, अजीतमल ने 13 राजस्व वाद व एडीएम औरैया ने 65, बिधूना ने 20 वाद, अजीतमल ने 81 वाद व सीओ चकबंदी ने 12 वाद तय किए। इस मौके पर अधिवक्ता डीजीसी सिविल जितेंद्र सिंह तोमर, महावीर शर्मा, शिवम शर्मा आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed