फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   तीन लेखपाल निलंबित, नए को दिया गया चार्ज

तीन लेखपाल निलंबित, नए को दिया गया चार्ज

Mon, 15 Apr 2019 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
तीन लेखपाल निलंबित, नए को दिया गया चार्ज
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए की जा रही भूमि अधिग्रहण में तीन लेखपालों पर फर्जीवाड़े में डीएम ने बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव आयोग से अनुमति लेकर तीनों दोषी लेखपालों को निलंबित कर नए लेखपालों को संबंधित क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन



बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है। कुछ लेखपालों ने खाऊ-कमाऊ नीति शुरू कर दी। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम मुढ़ैना रामदत्त में लेखपाल ललित यादव पर आरोप है कि उसने दो साझेदारों की जमीन में एक साझेदार प्रबल प्रताप सिंह का हिस्सा गायब कर दिया और दूसरे के नाम पूरा बैनामा करा दिया। इसी गांव में एक अन्य मामले में एक नाबालिग प्रताप कुमार के नाम विरासत दर्ज करा दी गई। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम मिहौली के मजरा केशवपुर में एक जमीन के रामसनेही, रामसजीवन, वृंदावन व भागीरथ हिस्सेदार थे। वृंदावन की मृत्यु हो गई और उनके हिस्से की जमीन तीन बेटों के नाम दर्ज हुई। लेखपाल केशव कुमार पर आरोप है कि उसने वृंदावन के बेटों के साथ मिलकर तीनों के नाम 1/8 व 1/8 जमीन दर्शाकर बैनामा करा दिया।
विज्ञापन


तीन हिस्सेदारों की जमीन चली गई। सदर तहसील क्षेत्र के दासपुर गांव में लेखपाल केशव कुमार पर आरोप है कि उसने दो सह हिस्सेदारों में एक की जमीन को ज्यादा और सामान्य जमीन को सड़क के किनारे दिखाकर उसकी मालियत बढ़ा दी। एक अन्य मामला तहसील अजीतमल क्षेत्र के ग्राम ब्यौरा नवलपुर से जुड़ा है। यहां लेखपाल संतोष सेंगर पर आरोप है कि उसने खसरा में सजोनी देवी को 1/12 की जगह 1/9 का हिस्सेदार दिखा दिया। इसी खसरा संख्या में लेखपाल ने श्रीपाल, विनोद व प्रसाद को भी 1/12 की जगह 1/9 भाग का हिस्सेदार दिखाकर बैनामा करा दिया। मामला डीएम के संज्ञान में आने पर तीनों लेखपालों को चुनाव आयोग से अनुमति लेकर निलंबित कर दिया। सदर तहसील क्षेत्र में निलंबित लेखपाल केशव कुमार के स्थान पर क्षमानंद, ललित यादव के स्थान पर अगम तिवारी तथा अजीतमल क्षेत्र के निलंबित लेखपाल संतोष सेंगर के स्थान पर जसवंत को चुनाव आयोग से अनुमति लेकर दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औरैया। डीएम अभिषेक सिंह मीणा का कहना है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की भूमि अधिग्रहण के मामले में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बाबत अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। जिन बैनामों में अनियमितता बरती गई है उन्हें भी निरस्त करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed