फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   मंजिले पाने के लिए मेधावियों में दिखा उत्साह

मंजिले पाने के लिए मेधावियों में दिखा उत्साह

Sun, 28 Oct 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
मंजिले पाने के लिए मेधावियों में दिखा उत्साह
उरई। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 में परीक्षार्थियों ने जमकर उत्साह दिखाया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नया पटेल नगर स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज में सुबह से परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। कुल 76.90 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कोई आंखों में डॉक्टर बनने के सपने संजोए था तो कोई मन में इंजीनियर बनने का दृढ़ विश्वास लेकर केंद्र पर पहुंचा था। अभिभावकों के चेहरों पर भी उनके मन की बात झलक रही थी कि बस, उनके बच्चों के सपने साकार करने में छात्रवृत्ति मददगार साबित हो जाए। जालौन के अलावा आसपास के जनपद के परीक्षार्थी भी परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन


हर साल की तरह इस बार भी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 का परीक्षार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यही वजह था परीक्षा भले ही 11 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन परीक्षार्थियों का अपने अभिभावकों के साथ केंद्र पर पहुंचने का सिलसिला सुबह नौ बजे से ही शुरू हो गया था। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में 563 में से 433 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कक्षा 11 और 12 की परीक्षा के 343 परीक्षाथियों में से 263 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि कक्षा 9 व 10 के कुल 220 में से 170 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक परीक्षा के सवालों का जवाब देकर निकले छात्र छात्राओं के चेहरे खिले हुए थे। कालेज प्रबंधन की ओर से प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश राठौर और प्रधान शिक्षक पुनीत भारती ने एक एक कक्ष का अलग-अलग टीमों के साथ निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 की लोकप्रियता की स्थिति यह रही कि इस बार सिर्फ जनपद ही नहीं बल्कि हमीरपुर और राठ से भी परीक्षार्थी परीक्षा देने जनपद जालौन पहुंचे। राठ स्थित सुमन भारती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के अध्यापक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी के साथ नम्रता, दीक्षा, कुमकुम, पूजा, प्रांशी, चिराग, शुभि, चांदनी, स्नेहा और ईशा आदि परीक्षा देने आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज पहुंची।


अध्यापक ने बताया कि उनके बच्चों ने आनलाइन फार्म भरा था। इसी तरह हमीरपुर से भी कक्षा 12 के तीन चार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने पहुंचे। इन परीक्षार्थियों का कहना है कि सुनहरा भविष्य पाने के लिए दूरियां बाधा नहीं बन सकती हैं। उन्हें पूरा यकीन है कि उनके ग्रुप में से किसी न किसी को छात्रवृत्ति जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed