{"_id":"5ab141504f1c1bc1758b6876","slug":"141521566032-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से पैदल जा रहे अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से पैदल जा रहे अधेड़ की मौत
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। बीती रात्रि दिबियापुर फफूंद मार्ग पर स्थित ग्राम दुल्हाराय पुर्वा के समीप पैदल आ रहे अधेड़ के मारूती वेन चालक ने टक्कर मार दी । जिससे वह खंदी में जाकर गिर गया । गश्त कर रही पुलिस ने घायल को दिबियापुर अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मृत्यु हो गई । मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । वहीं घटना के बाद गाड़ी छोड़कर चालक भाग गया ।
थाना क्षेत्र के ग्राम कोठीपुर निवासी प्रमोद कुमार शुक्ला उर्फ राजू (45) सोमवार की शाम को किसी काम से दिबियापुर गया था। रात्रि हो जाने पर उसको फफूंद जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला तो वह पैदल ही दिबियापुर से फफूंद के लिए चल दिया। जैसे ही वह ग्राम दूल्हाराय पुर्वा के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रही मारूती वैन चालक ने उसको टक्कर मार दी जिससे वह पास में खंदी में जा गिरा । घटना के बाद मारूती वैन चालक गाड़ी को मौके पर छोड़ कर भाग गया। गश्त कर रही पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया । जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले कागजों में उसका नाम पता मालूम हुआ तो पुलिस ने उसके भाई को फोन करके जानकारी दी । मृतक के भाई कानपुर में रहते हैं । मृतक की शादी नहीं हुई थी वह अकेला गांव में रहता था । मंगलवार की सुबह मृतक के भाई प्रदीप शुक्ला ने अस्पताल पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
- कार की टक्कर से पैदल जा रहे अधेड़ की मौत