{"_id":"59ff4a3e4f1c1bf2538badeb","slug":"141509902910-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा में तैनात शिक्षक की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में तैनात शिक्षक की ट्रेन से गिरकर मौत
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर/बिधूना। गोंडा में तैनात बिधूना निवासी उच्च प्राथमिक स्कूल के शिक्षक की शनिवार की रात ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फफूंद रेलवे स्टेशन के अप आउटर सिग्नल के पास रविवार की सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर दिबियापुर थाने से एसआई विश्वप्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचे और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पास में ही एक मोबाइल क्षतिग्रस्त पड़ा था। मोबाइल की सिम निकालकर एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल पर डाला।
मोबाइल में सिम पड़ते ही औरैया निवासी दीपेंद्र सिंह का फोन आया। मोबाइल नंबर के आधार पर दीपेंद्र ने शव की शिनाख्त बिधूना निवासी अतुल कुमार (32) पुत्र वीरेंद्र सिंह चौहान के रूप में की। मौके पर पहुंचे परिजनों के अनुसार अतुल कुमार गोंडा जिले के इटिया फोक स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे। शनिवार एवं रविवार को अवकाश होने के कारण वह अपने घर बिधूना आए थे। शनिवार को अतुल जरूरी काम से कानपुर गए थे।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार शाम पांच बजे अतुल का मोबाइल परिजनों ने मिलाया तो मोबाइल स्विच आफ जा रहा था। पुलिस को भी घटना की सूचना दी। रविवार की सुबह अतुल की मौत की खबर मिली। अतुल के पिता सेवानिवृत्त फौजी हैं। उसकी 2 साल नौकरी लगी थी। उसके तीन साल का एक बेटा है। अतुल की मृत्यु की सूचना मिलते ही पत्नी नीतू (23), मां रामादेवी, बहिन संतोष सिंह आदि परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। वहीं, सूत्रों का कहना है कि वह घर से नाराज होकर निकला था।
पुलिस का मानना है कि रात में पैसेंजर ट्रेन से अतुल फफूंद रेलवे स्टेशन आया होगा। उतरने के प्रयास में यह हादसा हो गया। हालांकि लोगों ने आशंका जताई है कि अतुल किसी नानस्टाप ट्रेन में सवार हो गया होगा। हो सकता है कि फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन न रुकने के कारण उतरते समय यह हादसा हो गया। मृतक की पत्नी नीतू का रो रो कर बुरा हाल था।