फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   140 sector magistrates will assume command of election

140 सेक्टर मजिस्ट्रेट संभालेंगे चुनाव की कमान

Mon, 23 Nov 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 23 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
140 sector magistrates will assume command of election
ग्राम पंचायत चुनाव में सुरक्षित मतदान कराने का ताना-बाना बुनने का दौर शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन प्रशासन ने ग्राम प्रधान व वीडीसी चुनाव 140 सेक्टरों में विभाजित किए हैं। फिलहाल प्रथम चरण में जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से नामित हुए सौ सेक्टरों मजिस्ट्रेटों की सूची जारी की गई की गई है।
विज्ञापन


जिले के चार चरणों के ग्राम पंचायत चुनाव मतदान संपन्न कराने के लिए आगामी 28 नवंबर, एक, पांच व नौ दिसंबर को मतदान होना है। जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनावों की अपेक्षा ग्राम पंचायत चुनाव में दावेदारों की बड़ी संख्या को देखते हुए जिला निर्वाचन प्रशासन खासी सतर्कता बरत रहा है। इसी क्रम में डीडीसी-बीडीसी चुनाव में विभाजित किए 99 सेक्टरों  की संख्या को बढ़ाकर 140 सेक्टरों में ग्राम पंचायत चुनाव को विभाजित किया है।
विज्ञापन


ब्लाकवार विभाजित हुए सेक्टरों के चुनाव की जिम्मेदारी संभालने को जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से 100 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को नामित कर चुनाव मैदान में उतार दिया गया है। जबकि जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से दूसरे चरण में अवशेष बचे 40 सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेटों को नामित कर जल्द सूची जारी करने के संकेत दिए हैं।  उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव-2015 में सेक्टरों की संख्या में वृद्धि की गई है। चार चरणों में संपन्न होने वाले चुनाव पर 140 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में ब्लाकवार सेक्टरों पर एक नजर -
चरण       ब्लाक      सेक्टरों की संख्या
-----------------------------------
प्रथम    एरवाकटरा            15
--       बिधूना            20
द्वितीय      सहार            19
--        भाग्यनगर            18
तृतीय      अछल्दा            23
--         अजीतमल            19
चतुर्थ      औरैया            26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed