{"_id":"60da0c3c8ebc3e09c93db9b3","slug":"14-sapa-worker-arrested-auraiya-news-knp6370518157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर युवजन सभा के प्रदेश सचिव समेत 14 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर युवजन सभा के प्रदेश सचिव समेत 14 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। बिना अनुमति जुलूस निकाल रहे सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव समेत 14 सपाइयों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।
बिधूना थाने के दरोगा राजेश सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर सूचना मिली की कुछ सपा नेता व कार्यकर्ता जुलूस निकालकर लोहिया पार्क जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से 14 लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि कुछ कार्यकर्ता भाग गए। हिरासत में लिए गए लोगों में सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव शिवनारायण सिंह समेत रामसनेही पाल, विपिन यादव, अमित यादव, शैलेंद्र कुमार, लवकुश, महेश चंद्र, बीनू यादव, मुनीष बाबू, अजब सिंह, आफताब अली, कुंअरपाल सिंह, मुलायम सिंह, पवन शाक्य शामिल हैं।
दरोगा ने बताया कि सपा कार्यकर्ता बिना अनुमति के जुलूस निकालकर लोहिया पार्क में राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे थे। उन्हें भगत सिंह चौराहे के पास से पकड़ा गया। अनुमति पत्र मांगने पर सपाई हंगामा करने लगे। इस पर सभी को थाने लाने के बाद शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। वहीं सपा नेताओं ने कहा कि पुलिस ने सत्ता पक्ष के इशारे पर कार्रवाई की है। जबकि कार्यकर्ता कोविड नियमों का पालन कर रहे थे।
छावनी में तब्दील रहा तहसील परिसर
पुलिस ने जब सभी को शांतिभंग के मामले में कोर्ट भेजा तो इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। तहसील परिसर सभी के एसडीएम कोर्ट में पेश होने तक छावनी में तब्दील रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।