फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   14 infected including police personnel found from Corona

पुलिस कर्मी समेत 14 लोग कोरोना संक्रमित

Tue, 11 Jan 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
14 infected including police personnel found from Corona
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव फैला रहा है। लोगों की लापरवाही के कारण प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को जिले में एक पुलिस कर्मी समेत 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में एक्टिव केस 73 हो गए हैं। इनमें 72 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन में 48 वर्षीय पुलिस कर्मी, विकास नगर में 57 वर्षीय अधेड़, दिबियापुर में 55 वर्षीय महिला, नरायनपुर में 24 वर्षीय युवती, रेलवे कालोनी में 36 वर्षीय युवक, एरवाकटरा में 44 वर्षीय युवक, दिबियापुर में 52 वर्षीय अधेड़, जयप्रकाश कुंज गेल गांव में 20 वर्षीय युवती, गेल गांव में 19 वर्षीय युवक, सरोजनी कुंज में 25 वर्षीय युवक, हिमगिरी कुंज में 23 वर्षीय युवक, राजाजी कुंज में 39 वर्षीय युवक, लाजपत कुंज में 45 वर्षीय महिला व पुरवा कंदल में 28 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य टीम ने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि जिले में अब 73 एक्टिव केस हो गए हैं। इनमें से 72 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने सभी लोगों से ऐतिहात बरतने की अपील की है। कहा कि घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। सामाजिक दूरी का हरहाल में पालन करें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। साथ ही बाहर से आए लोगों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को अवश्य दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed