{"_id":"5cb0d9f9bdec2262650b1669","slug":"131555094009-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के महापर्व में सभी दें आहूति: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के महापर्व में सभी दें आहूति: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बाल अचीवर अभियान के तहत शुक्रवार को ब्लॉक अछल्दा सभागार में परिषदीय विद्यालयों के छात्रों और शिक्षकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विभाग ने जिले के विभिन्न ब्लॉकों के परिषदीय विद्यालयों में गोष्ठी व रैली निकालकर अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। डीएम अभिषेक सिंह मीणा ने कहा कि प्रत्येक जागरूक नागरिक को स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। बाल अचीवर अभियान की जानकारी दी।
बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह ने कहा कि बाल अचीवर अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जाएगा। सीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी, बीडीओ अश्वनी श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद रहे। शहब्दा, अजीतमल के एल्चीनगर, भाग्यनगर के मुढ़ी, सहार के हरपुरा, एरवाकटरा से बढिन, अछल्दा नल्हूपुर, बिधूना ब्लाक के मल्हौसी में मतदाता जागरुकता गोष्ठी तथा रैली का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक डॉ. विजय कुमार ने नौनिहालों से अपील की कि वे भले ही 18 वर्ष से कम होने से मताधिकार नहीं कर सकते, लेकिन बाल अचीवर अभियान के तहत अपने परिवार के मतदाताओं को प्रेरित कर लोकतंत्र व देश की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने विभिन्न मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली न्यूनतम सुविधाओं की जानकारी दी। ब्यूरो