फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अजीतमल एसडीएम पर लगा पार्टी विशेष का वोट मांगने का आरोप

अजीतमल एसडीएम पर लगा पार्टी विशेष का वोट मांगने का आरोप

Fri, 12 Apr 2019 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल एसडीएम पर लगा पार्टी विशेष का वोट मांगने का आरोप
अजीतमल (औरैया)। भाजपा के सदर विधायक रमेश दिवाकर द्वारा फेसबुक पर एसडीएम अजीतमल के साथ डाली गई तस्वीर से प्रशासन में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने उक्त पोस्ट का स्क्रीन शॉट लेकर एसडीएम पर पार्टी विशेष का वोट मांगने का आरोप लगा दिया। एसडीएम ने इसे निराधार बता निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन



सदर विधायक रमेश दिवाकर गुरुवार को अजीतमल क्षेत्र में वोट मांगने निकले थे। अट्सू क्षेत्र में एक सड़क निर्माण में जब ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाया तो वह वहां से मौरंग, सीमेंट मिला मैटेरियल को एक बोरी में भरकर अजीतमल तहसील ले गए। इसे एसडीएम रामजीवन कठेरिया को दिखाया और घटिया मैटेरियल लगाने की शिकायत की। एसडीएम अजीतमल ने जांचकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान फोटो भी खींची गई थी। फोटो को सदर विधायक रमेश दिवाकर ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए वोट मांगने का जिक्र कर दिया।
विज्ञापन


पोस्ट को कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर डालते हुए एसडीएम पर पार्टी विशेष का वोट मांगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसडीएम रामजीवन कठेरिया ने बताया कि लोगों द्वारा गलत तरीके से सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। इस संबंध में डीएम को उन्होंने स्पष्टीकरण भेजा है। पोस्ट डालने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रमेश दिवाकर ने बताया कि गुरुवार को वह अजीतमल क्षेत्र में वोट मांगने गए थे, वहां एक सड़क निर्माण में घटिया सामग्री मिलने पर वह सैंपल लेकर अजीतमल तहसील गए थे। एसडीएम से उन्होंने शिकायत की थी। शिकायत के दौरान खींची गई फोटो को उन्होंने फेसबुक पर वोट मांगने की टिप्पणी के साथ पोस्ट कर दीं। गलती का एहसास होने पर उन्होंने वह फोटो फेसबुक से हटा दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसडीएम उनके साथ वोट नहीं, बल्कि शिकायत करने गया था, फोटो भी तहसील परिसर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed