{"_id":"5bec6ababdec2269a12fd077","slug":"131542220474-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सौम्या डायग्नोस्टिक सेंटर को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सौम्या डायग्नोस्टिक सेंटर को किया सीज
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा के निर्देश पर बुधवार को उपजिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फफूंद रोड स्थित सौम्या डॉयग्नोस्टिक सेंटर को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से अल्ट्रासाउंड संचालकों में हड़कंप है।
बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला व डिप्टी सीएमओ एसके दीक्षित ने फफूंद रोड पर स्थित सौम्या डॉयग्नोस्टिक सेंटर में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर में खामियां मिलीं। अल्ट्रासाउंड से संबंधित फार्म एफ व मरीज रजिस्टर में दर्ज रिकॉर्ड में मिलान नहीं था। सेंटर के बाहर दीवारों पर भ्रूण हत्या को लेकर चेतावनी नहीं लिखी थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सेंटर में दो साल का रिकॉर्ड नहीं मिला। मरीजों से वसूली जाने वाली कई तरह की फीस से संबंधित बिल वाउचर नहीं मिले। इससे टैक्स चोरी के संकेत मिले। इन अनियमितताओं पर एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व डिप्टी सीएमओ ने सौम्या डॉयग्नोस्टिक सेंटर को सीज कर दिया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि कार्रवाई की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी की ओर से अंतिम रूप से कार्रवाई की जाएगी।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने डॉयग्नोस्टिक सेंटर को किया सीज
निरीक्षण में सौम्या डॉयग्नोस्टिक सेंटर में दो साल का रिकॉर्ड नहीं मिला