फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स जोनल टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स जोनल टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी

Wed, 31 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स जोनल टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी
औरैया। गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में दो और तीन नवंबर को डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स जोनल लेवल अंडर 19 बालिका वर्ग का आयोजन किया जाएगा । इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के 25 डीएवी स्कूल की टीमें भाग लेंगी। लगभग 25 खेलों में अंडर 19 वर्ग की बालिकाओं की टीमों के बीच मुकाबले होंगे।
विज्ञापन



विद्यालय में पहली बार जूडो, तीरंदाजी, तैराकी, वुशु, बॉक्सिंग, राइफल-पिस्टल शूटिंग, जिम्नास्टिक, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल, फुटबाल, कराटे, ताइक्वांडो, शतरंज, योगा और एथलेटिक्स जैसे खेलों के मुकाबले होंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत ने बताया की टूर्नामेंट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो नवंबर को विवेकानंद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उद्घाटन समारोह होगा। विभिन्न खेलों के अलग-अलग आयोजन स्थल होंगे। उन्होंने बताया की डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स को अब स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, एसजीएफआई से मान्यता मिल गई है। अब डीएवी के खेलों में भाग लेने वाले बच्चे सरकारी सुविधाओं के अधिकारी होंगे। विजयी बच्चों को एडमिशन और नौकरियों में सरकारी खेलों की भांति ही सुविधाएं मिलेंगी। इन खेलों में लखनऊ, हापुड़, मेरठ, सहारनपुर वाराणसी, रिहंद नगर, टांडा, फैजाबाद, आनपरा आदि स्थानों के डीएवी स्कूलों की टीमें की लगभग 400 बालिका खिलाड़ी और खेल विशेषज्ञ भाग लेंगे।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में 400 खिलाड़ी लेंगे भाग
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स जोनल टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed