{"_id":"5a4670ad4f1c1b001c8bb8dd","slug":"131514565805-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर फौजी ने लाइसेंस गायब होने का डाक विभाग पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर फौजी ने लाइसेंस गायब होने का डाक विभाग पर लगाया आरोप
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (औरैया)। सेवानिवृत्त फौजी ने डाक विभाग पर लाइसेंस गायब करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस को दिए पत्र में सेवानिवृत्त मेजर जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह सेना में जम्मू सेक्टर में तैनात था। उसने रिवाल्वर का लाइसेंस बनवाया था। लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए 30 अक्तूबर 2017 को दिबियापुर स्थित डाकघर से पंजीकृत डाक से अपना लाइसेंस जम्मू भेजा था। काफी समय गुजर जाने के बाद डाकघर व जम्मू जिलाधिकारी कार्यालय से संपर्क किया।
दोनों ही स्थानों से उसे कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार को पीड़ित ने दिबियापुर थाने में शिकायतीपत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि दिबियापुर डाकघर से उसकी डाक आगे नहीं भेजी गई।
पीड़ित वर्तमान में दिबियापुर स्थित बैंक आफ इंडिया में सुरक्षा कर्मी के तौर पर तैनात है। इसको लेकर दिबियापुर डाकघर के पोस्टमास्टर का कहना है कि दिबियापुर से डाक भेजा गई थी। इंडियन पोस्ट की वेबसाइट पर भी यह दर्ज है। इसको लेकर डाक अधीक्षक इटावा व जम्मू डाक विभाग को लिखापढ़ी की गई है। परंतु अभी तक कहीं से कोई जवाब नहीं आया है। थानाध्यक्ष विष्णु गौतम ने मामले की जांच की बात कही है।