{"_id":"59fe09a24f1c1b6a678b97ec","slug":"131509820834-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू हो जाएगा बंद हुए नाला निर्माण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू हो जाएगा बंद हुए नाला निर्माण का कार्य
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर(औरैया)। रेलवे स्टेशन फफूंद के की बंद हो चुकी क्रासिंग के पास निर्माणाधीन नाला का बंद हो चुका काम अगले एक दो दिनों में दोबारा शुरू हो जाएगा। अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेकर एडीएम ने डीडीएफसीसीआईएल के अधिकारियों को बुलाकर नाले का बंद काम शुरू कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि दिबियापुर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित शास्त्रीनगर एवं शांतीनगर वार्डों की जलनिकासी रेलवे स्टेशन फफूंद के किनारे बने नाले से होती थी। पिछले वर्ष फफूंद रेलवे स्टेशन पर डीडीएफसीसीआईएल की दो अतिरिक्त लाइनें बिछाए जाने का काम शुरू हुआ तो रेलवे ने इस नाले को बंद करा दिया। इससे दोनों ही वार्डों में जलनिकासी की समस्या विकराल हो गई। काफी प्रयासों के बाद डीडीएफसीसीआईएल के अधिकारियों ने नाला बनवाए जाने का आश्वासन दिया। नाला निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
पिछले महीनों में एडीएम औरैया रामसेवक द्विवेदी ने मामले को संज्ञान में लेकर डीडीएफसीसीआईएल के अधिकारियों को नाला निर्माण के सख्त निर्देश दिए। इसपर अधिकारियों ने ईओ दिबियापुर अजय कुमार के साथ जाकर नाला निर्माण के लिए स्थलीय निरीक्षण किया और नाला निर्माण शुरू करा दिया। परंतु नाला खुदाई के बाद निर्माण कार्य बंद हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि रेलवे पुलिस ने नाला निर्माण का कार्य रुकवा दिया है। इसके पीछे बताते हैं कि पिछले दिनों पाता अछल्दा के मध्य कैफियात हादसे में फ्रेट कारीडोर के ठेकेदार की गलती से हादसा होना मानते हुए रेलवे काफी सजगता बरत रहा है। इस संबंध में आरपीएफ एवं जीआरपी से पूछने पर उन्होंने इस मामले में पल्ला झाड़ लिया था। शनिवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई तो एडीएम ने इस खबर को सज्ञान में लेते हुए डीडीएफसीसीआईएल के अधिकारियों को जल्द से जल्द नाले का बंद काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। इधर, डीडीएफसीसीआईएल के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर अनुराग श्रीवास्तव का कहना है कि रविवार से काम शुरू करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
-अमर उजाला में खबर छपने पर एडीएम ने दिए निर्देश