{"_id":"59e3a71a4f1c1b8d698b5f48","slug":"131508091674-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से जीजा साली घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से जीजा साली घायल
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे जीजा-साली को ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने आनन फानन में घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर साली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आटा थाना क्षेत्र के ग्राम उकासा निवासी रामप्रकाश पुत्र सुखलाल रविवार की दोपहर साली रजनी पुत्री विजय निवासी रिनिया कानपुर देहात के साथ गांव के बाहर बंबी पर सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी कानपुर की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी।
ट्रक की टक्कर से रामप्रकाश व रजनी लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसा होता देख राहगीर दौड़े तो चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। आनन फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आटा पहुंचाया गया, जहां रजनी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
-सड़क किनारे खड़े होकर बस का कर रहे थे इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो