फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   129 centers will be board examination

129 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

Wed, 08 Mar 2017 12:00 AM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 08 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
129 centers will be board examination
CBSE Exams - फोटो : File Photo
16 मार्च से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। जिले के 129 केंद्रों पर 3500 कक्ष निरीक्षकों को नियुक्त किया जाना है। इसमें 1300 कक्ष निरीक्षकों को परिषदीय स्कूल से लिया जाना है। परिषदीय स्कूलों से इसका डाटा लिया जा रहा है।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के लिए जिले को चार जोन में बांटा गया है। इन जोनों की निगरानी के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। अभी तक कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इन परीक्षा केंद्रों के लिए 3500 कक्ष निरीक्षकों की जरूरत पड़ रही है। विभाग के पास अभी इतने शिक्षक  व कर्मचारियों की संख्या नहीं है। इस कारण 1300 शिक्षकों को परिषदीय स्कूलों से लिया जा रहा है।
विज्ञापन


अभी तक बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं व प्रश्नपत्रों का वितरण केंद्र व्यवस्थापकों को किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 129 केंद्रों में कुल 3500 कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे। 1300 बाह्य कक्ष निरीक्षकों की सूची भेजी गई है। जरूरत पड़ने पर संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा सचल दल नियुक्त किए गए हैं। एक कक्षा में दो कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है। साथ ही चार जोनल और 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में हर केंद्र पर एक उड़नदस्ता तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद रहेंगी फोटोकॉपी की दुकानें
बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्र के आसपास फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। इसके लिए डीआईओएस ने सभी  केंद्र व्यवस्थापकों को सूचना दे दी है।

बोर्ड परीक्षा के कुल परीक्षार्थी -58,561
हाईस्कूल में कुल परीक्षार्थी-30919
छात्र -17956  
छात्राएं-12963

इंटर में कु ल परीक्षार्थी-27642
छात्र-16053
छात्राएं-11589
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed