{"_id":"6a1c6d3be27d39771f011a89","slug":"125-crore-received-for-three-minor-bridges-under-construction-work-will-be-expedited-auraiya-news-c-213-1-hra1001-150692-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: निर्माणाधीन तीन लघु सेतु के लिए मिले 1.25 करोड़, काम में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: निर्माणाधीन तीन लघु सेतु के लिए मिले 1.25 करोड़, काम में आएगी तेजी
विज्ञापन
हरदोई। जिले में निर्माणाधीन तीन लघु सेतु का काम बरसात से पहले पूरा होने की उम्मीद है। शासन ने तीनों लघु सेतु का काम पूरा कराए जाने के लिए दूसरी किस्त में 1.25 करोड़ रुपये दे दिए हैं। दूसरी किस्त में रुपये मिलने से पुलों के काम में तेजी आने की संभावना है। तीन लघु सेतुओं के बन जाने से करीब एक लाख से अधिक आबादी को आवागमन में आसानी होगी।
लोक निर्माण विभाग के माध्यम से बनवाए जा रहे लघु सेतु के काम के लिए शासन ने अक्तूबर से दिसंबर 2025 तक प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी थी। तब शासन ने तीनों लघु सेतु बनवाए जाने के लिए 3,29,21,000 रुपये की मंजूरी दी थी। मंजूरी के साथ ही काम कराने के लिए पहली किस्त में 1,62,81,000 रुपये भी दे दिए थे। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड और निर्माण खंड दो ने निविदा प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम शुरू कराया।
शासन के संयुक्त सचिव सुबास राम ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता की मांग पर दूसरी किस्त के रुपये दिए जाने की जानकारी दी है। संयुक्त ने कहा कि निर्माणाधीन लघु सेतु में एकघरा मार्ग के लघु सेतु के लिए 56 लाख, कोथावां में लघु सेतु के लिए 39.42 लाख और बंदरहा से संहिजना संपर्क मार्ग पर आरसीसी पुलिया बनवाए जाने के लिए 30 लाख रुपये दिए गए हैं। दूसरी किस्त के रुपये मिल जाने से काम में तेजी आने की उम्मीद है। बरसात से पहले काम हो जाने से लोगों को आवागमन में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
आमजन की सुविधा और सहूलियत से जुड़े कामों को समय से पूरा कराया जाना शासन और प्रशासन की प्राथमिकता में है। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से बनवाए जाने वाले तीन लघु सेतुओं के लिए दूसरी किस्त में शासन से रुपये मिलने की जानकारी है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड और निर्माण खंड दो के अधिशासी अभियंता से कहा गया है कि वह काम में तेजी लाएं। बरसात से पहले-पहले गुणवत्तापरक काम पूरा कराएं ताकि लोगों को बरसात में आवागमन में सुविधा रहे। -अनुनय झा, जिलाधिकारी