फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   125 aluminum trays stolen from government silk farm, three arrested

Auraiya News: राजकीय रेशम फार्म से 125 एल्युमीनियम ट्रे चोरी, तीन गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2024 11:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:43 AM IST
विज्ञापन
125 aluminum trays stolen from government silk farm, three arrested
औरैया। राजकीय रेशम फार्म में कोया ड्रायर की एल्युमिनियम प्लेट चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वारदात में शामिल पकड़े गए चोरों के तीन अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास कर रही है। बीते सोमवार की रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में रेशम विकास अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया कि शहर के मोहल्ला महावीरगंज में राजकीय रेशम फार्म है। सोमवार की रात चोरों ने यहां से राजकीय रेशम कोया भंडार परिसर में लगी कोया ड्रायर मशीन की लगभग 125 एल्युमीनियम की प्लेट चोरी कर लीं।
विज्ञापन

जानकारी मंगलवार की सुबह होने पर चोरी की सूचना सहायक रेशम और कोतवाली पुलिस को दी।तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले रितिक, समीर और मोहित निवासीगण नरायनपुर चुंगी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी निशानदेही पर दिबियापुर बाईपास के पास एक खाली प्लाटिंग के पास से 24 एल्युमिनियम ट्रे बरामद की गईं। वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed