फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सहकारी समितियों का लाखों रुपये का भुगतान अटका

सहकारी समितियों का लाखों रुपये का भुगतान अटका

Sat, 09 Mar 2019 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समितियों का लाखों रुपये का भुगतान अटका
औरैया। जिले की सहकारी समितियों के सचिव भुगतान अटकने से परेशान हैं। इस संबंध में सचिवों ने उच्चाधिकारियों व सहकारी निबंधक को पत्र लिखकर दस मार्च तक पिछला भुगतान न होने तक नए सत्र में गेहूं खरीद केंद्र के प्रस्ताव का बहिष्कार करने का एलान किया है। सहायक निबंधक सहकारिता ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन



वर्ष 2018-19 में सहकारिता विभाग के 66 केंद्रों पर गेहूं की खरीद हुई थी। रबी में गेहूं व खरीफ सीजन में दलहनी की खरीद भी की थी। एक वर्ष बीतने के बाद भी अधिकतर समितियों का पीसीएफ ने उनका कमीशन व भाड़े का भुगतान नहीं किया है। इससे सचिवों में आक्रोश है। सहकारी समितियों के सचिवों ने पीसीएफ के प्रबंधक को भेजे ज्ञापन में कहा है कि वर्ष 2018-19 में गेहूं क्रय केंद्र स्थापित थे।
विज्ञापन


जिन्होंने फीडिंग, परिवहन, पल्लेदारी, सुख सुविधा एवं खाली बारदाना लाने का व्यय अपने स्तर से किया था लेकिन अधिकतर समितियों का भुगतान नहीं किया गया है। मांग की कि पुराना भुगतान अतिशीघ्र कराया जाए तथा 2019-20 में परिवहन, फीडिंग, खाली बारदाना, ढुलाई का व्यय पीसीएफ व्यय करे। यदि शीघ्र पुराना भुगतान न हुआ तो वे लोग नए सत्र में गेहूं की खरीद करने के लिए बाध्य नहीं होंगे। इस संबंध में सहायक निबंधक एससी त्रिपाठी का कहना है कि पीसीएफ के प्रबंधक को पत्र लिखकर भुगतान कराने के लिए कहा गया है। जल्द भुगतान होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-भुगतान न होने तक खरीद केंद्र के प्रस्ताव का बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed