फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   शिकायतों के निस्तारण में जिले ने फिर मारी बाजी

शिकायतों के निस्तारण में जिले ने फिर मारी बाजी

Fri, 07 Dec 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
शिकायतों के निस्तारण में जिले ने फिर मारी बाजी
उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर के कुशल निर्देशन में जन शिकायतों के निस्तारण में एक बार फिर जिले ने प्रदेश में बाजी मारी है। प्रदेश सरकार की नवंबर माह की जारी रैंकिंग सूची में जिले को प्रथम स्थान मिला है। जिले ने यह रैंकिंग इस साल तीसरी बार प्राप्त की है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को बधाई देकर निर्देश दिए हैं कि वह इसी तरह शिकायतों के निस्तारण में ध्यान दें।
विज्ञापन


बता दें कि आईजीआरएस प्रणाली के अंतर्गत जन सुनवाई पोर्टल की हर माह शासन द्वारा समीक्षा की जाती है। इसमें गुणवत्तापूर्ण व समय सीमा के अंदर शिकाययों के निस्तारण के तहत जिले को रैंकिंग दी जाती है।
विज्ञापन


गुरुवार को शासन ने नवंबर माह की समीक्षा के अनुसार रैंकिंग की घोषणा की। इसमें इस बार जिले को प्रथम स्थान दिया गया है। जिले ने यह स्थान तीसरी बार प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-डीएम पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि आईजीआरएस प्रणाली के अतंर्गत मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायतें, भारत सरकार से प्राप्त, जनसुविधा केंद्र, लोकवाणी केंद्रों से, जिलाधिकारी जनता दर्शन, ऑनलाइन संदर्भ की शिकायतों व संपूर्ण समाधान दिवस की हेतु 10 में से 10 नंबर मिले हैं।


माह में श्रेणीकरण के लिए 05 अंक एवं सी श्रेणी संदर्भों का समय निस्तारण के लिए 15 अंक मिले हैं। इस प्रकार जनपद ने कुल 95 अंकों में से 95 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed